आंखों पर पट्टी बांध करती है रुबिक्स हल, 13 साल की उम्र में शुरू कर दिया कॉलेज जाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल की तनिष्का सुजीत इतनी कम उम्र में राज्यपाल की विशेष अनुमति से कॉलजे में दाखिला ले बीए की डिग्री हासिल करेंगी। जी हां वो अब कॉलेज जाना भी शुरू कर चुकी हैं। लेकिन तनिष्का में ये टैलेंट बचपन से ही है। मात्र 12 साल की उम्र में ही उन्होंने बारहवीं की परीक्षा पास कर ली है। इसके साथ ही इंदौर की रहने वाली तनिष्का की कुछ और भी खासियत है। जो किसी को भी हैरान कर सकती है।
दरअसल, तनिष्का आंखों पर पट्टी बांध कर ना केवल रुबिक्स क्यूब गेम हल कर लेती हैं बल्कि वो पट्टी बांधकर पढ और लिख भी सकती हैं। आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने और लिखने सकने के कौशल की वजह से उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ ही इंदौर की तनिष्का को मालवा रत्न पुरस्कार भी मिल चुका है।
तनिष्का का टैलेंट बस इतना ही नही है। वो हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही तेलुगू, उड़िया, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, उर्दू सहित करीब 10 भाषाओं का ज्ञान रखती हैं। इतनी होनहार बिटिया के साथ दुखद घटना भी घट चुकी है। पिछले साल जुलाई के महीने में कोरोना वायरस की चपेट में आकर तनिष्का के पिता का निधन हो चुका है। जिसके बाद से बीए कर रहीं तनिष्का की मदद को विश्वविद्यालय के अधिकारी आगे आए हैं। बता दें कि बारहवीं तक की पढ़ाई तनिष्का ने घर में रहकर पूरी की है।

कमेंट
कमेंट X