फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   11% representation of women on the bench of the Supreme Court said CJI justice Ramana.

देश के इतिहास में पहली बार: सर्वोच्च न्यायालय में पहली बार सबसे अधिक महिला जजों की संख्या

Mon, 06 Sep 2021 02:02 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 06 Sep 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
11% representation of women on the bench of the Supreme Court said CJI justice Ramana.
देश में बढ़ेगी महिला जजों की संख्या (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
देश के तमाम अदालतों में महिला जजों की संख्या में कमी कई बार चर्चा का विषय रह चुकी है, हालांकि अब इस दिशा में अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नूतलपति वेंकट(एनवी) रमना ने देश की तमाम अदालतों में महिला न्यायाधीशों की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया है। न्यायमूर्ति एनवी रमना ने हाल ही में कहा कि लगातार देखा जा रहा है कि बहुत कम महिलाओं को शीर्ष पर प्रतिनिधित्व मिलता है। जिन्हें मिल पाता है उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद सभी स्तरों पर महिलाओं के लिए कम से कम 50 फीसदी प्रतिनिधित्व की उम्मीद की जानी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी 11 फीसदी के करीब है, हमें इसे बढ़ाने पर जोर देना होगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में चार महिला जज
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा हाल ही में उन्हें सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह में बोलते हुए सीजेआई ने जोर देकर कहा कि न्यायपालिका में महिलाओं के प्रतिनिधित्व से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल 34 जजों में चार महिला न्यायाधीश शामिल हैं। जस्टिस इंदिरा बनर्जी, हेमा कोहली, बीवी नागरत्ना और बेला एम त्रिवेदी चार महिला न्यायाधीश हैं। इतना ही नहीं इतिहास में ऐसा पहली बार है कि जजों की बेंच में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन


 

11% representation of women on the bench of the Supreme Court said CJI justice Ramana.
सुप्रीम कोर्ट में तीन और महिला जजों को दिलाई गई शपथ - फोटो : ANI
2027 में मिल सकती हैं देश को पहली महिला सीजेआई
न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी के अलावा, 31 अगस्त को तीन अन्य महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है, जिससे बाद अब शीर्ष अदालत में नियुक्त महिला न्यायाधीशों की कुल संख्या 11 फीसदी हो गई। न्यायमूर्ति नागरत्ना सितंबर 2027 में देश की पहली महिला सीजेआई बनने की कतार में हैं। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों में 677 मौजूदा जजों में से महिलाओं की संख्या 81 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed