फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   106 year old spanish woman defeated coronavirus who survived from spanish flu

स्पेन में सबसे बुजुर्ग महिला ने दिया कोरोना संक्रमण को मात, पांच साल की उम्र में स्पेनिश फ्लू की भी हुईं थीं शिकार

Mon, 27 Apr 2020 09:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Apr 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
106 year old spanish woman defeated coronavirus who survived from spanish flu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

जहां कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन पूरी दुनिया में बढ़ते जा रहे हैं और लाखों लोग मारे जा चुके हैं। ऐसे में एक 107 साल की वृद्ध महिला के संक्रमण से ठीक होने की खबर दिल को सुकून देती है। स्पेन की रहने वाली एना जो कि 107 साल की हैं, माना जा रहा है कि वो कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग हैं। वहीं एना के बारे एक दिलचस्प बात और पता चली है। स्पेन के अखबार का कहना है कि एना इससे पहले पांच साल की उम्र में स्पेनिश फ्लू का भी शिकार हो चुकी थीं। इतनी कम उम्र में उन्होंने उस संक्रमण को मात दी थी। अब एक बार फिर उन्होंने दुनिया की दूसरी महामारी को हराया है।

विज्ञापन



 

106 year old spanish woman defeated coronavirus who survived from spanish flu

स्पेन के अखबार ऑलिव प्रेस के अनुसार बुजुर्ग महिला का पूरा नाम एना डेल वैले है और इस महिला के साथ 60 और लोग संक्रमित हुए थे। लेकिन एना ने कोरोना को मात दी। अक्टूबर 1913 को जन्मी एना जब पांच साल की थी तो उन्हें स्पेनिश फ्लू हो गया था। साल 1918 से 1920 तक फैले स्पेनिश फ्लू के कारण भी लाखों लोगों की जान गई थीं। उस समय महामारी के रूप में फैले स्पेनिश फ्लू से दुनिया की एक तिहाई आबादी यानी की 50 करोड़ लोगों का खात्मा हो गया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अखबार के मुताबिक एना ने 107 साल की उम्र में कोरोना को मात दी है। बता दें कि स्पेन में सौ साल से ज्यादा की उम्र के दो बुजुर्ग महिलाओं के ठीक होने की पुष्टि हुई है। एना के मामले में वहां के अखबार का कहना है कि उनका ठीक होना किसी करिश्मे के जैसा है। बुजुर्ग महिला के ठीक होने पर उनके घरवालों ने अस्पताल प्रशासन को शुक्रिया कहा है और बताया कि उनकी उम्र ज्यादा होने के कारण डॉक्टरों ने बहुत संभलकर उनका इलाज किया। एना इस समय खुद से खाने और चलने लगी हैं। 

बता दें कि स्पेन में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले हैं। अब तक वहां पर 22 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लाखों लोग संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed