{"_id":"65ae3662ecb47eb9d40c81c5","slug":"with-the-arrival-of-ramlala-laughter-echoed-in-many-houses-aarti-was-performed-name-was-kept-ram-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम आए हैं : अस्पताल में गूंजी किलकारी, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उतारी गई आरती, नाम रखा राम","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
राम आए हैं : अस्पताल में गूंजी किलकारी, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उतारी गई आरती, नाम रखा राम
Mon, 22 Jan 2024 03:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:03 PM IST
सार
अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अस्पतालों और घरों में जब किलकारी गूंजी तो जयश्रीराम के नारे लगे। अस्पताल के स्टाफ ने तिलक लगाकर आरती उतारी। अधिकांश बच्चों का नाम राम, श्रीराम रखा गया।
विज्ञापन
डफरिन अस्पताल में जन्म के बाद बच्चे की उतारी गई आरती।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को कई घरों में किलकारी गूंजी। सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम और घरों में राम के रूप में बच्चों ने जन्म लिया तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल के स्टाफ ने आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी की वंदना सोनी ने डफरिन अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। वंदना ने कहा कि बच्चे के रूप में भगवान राम मेरे घर आए हैं। बच्चे का नाम राम रखूंगी। इसी तरह दरियाबाद की रोजी ने भी बच्चे को जन्म दिया। उसने कहा कि ऊपर वाला एक है, इसलिए बच्चे का नाम मोहम्मद जव्वाद रखेंगे। डफरिन अस्पताल में रात 12 बजे के बाद से अब तक कई बच्चों ने जन्म लिया। अधिकतर बच्चे ही रहे।
विज्ञापन
परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। डफरिन में बच्चे के जन्म के बाद डॉ. सुनीता अंसारी, डॉ. पल्लवी सहित अन्य नर्स और स्टाफने बच्चे की राम के रूप में पूजा की और रोली का तिलक लगाया। फूल चढ़ाकर आरती उतारी और मिठाइयां बांटी। जयश्री राम और भये प्रकट कृपाल का उद्घोष किया गया।