फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will tour Ayodhya till afternoon by Vande Bharat train after that will go to Delhi

Ram Mandir: वंदे भारत ट्रेन से दोपहर तक अयोध्या घूमेंगे, इसके बाद जाएंगे दिल्ली

Mon, 08 Jan 2024 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वंदेभारत और अमृत भारत ट्रेनों के संचालन से गोरखपुर व आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली से आने-जाने का एक और विकल्प मिल गया है। रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रहा है।

विज्ञापन
Will tour Ayodhya till afternoon by Vande Bharat train after that will go to Delhi
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

दिल्ली से अयोध्या तक वंदे भारत और दरभंगा तक अमृत भारत ट्रेन चलने से गोरखपुर से दिल्ली जाने वालों को दो नए विकल्प मिल गए हैं। अमृत भारत तो गोरखपुर स्टेशन से होकर गुजरती है, जबकि वंदेभारत की सुविधा अयोध्या से मिल रही है। इन दो नई ट्रेनों के आने के बाद अन्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कुछ कम हुई है। ऐसे में कई लोग इस ट्रेन से अयोध्या पहुंच रहे हैं और वहां दोपहर तक घूमने के बाद दिल्ली रवाना हो जा रहे हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर से दिल्ली के बीच अभी हर दिन 11 ट्रेनें चल रहीं हैं। इनमें से गोरखपुर हमसफर और गोरखधाम यहीं से शुरू होती है, जबकि अन्य ट्रेनें बिहार से आती हैं। गोरखपुर स्टेशन से दिल्ली की ट्रेन में सवार होने के लिए गोरखपुर जिले के अलावा देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर के लोग भी आते हैं। यात्रियों की इस भीड़ को देखते हुए अभी कम से कम ट्रेन नियमित तौर पर गोरखपुर से चलाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


इस बीच देश की राजधानी को अयोध्या और जनकपुर धाम से जोड़ने के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई गई है, जिसका 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने अयोध्या से उद्घाटन किया था। इस ट्रेन के शुरू होने से गोरखपुर से दिल्ली जाने वालों को एक और विकल्प मिल गया। इस ट्रेन की इतनी डिमांड है कि शुरू होते ही पूरे महीने की सभी सीटें फुल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का तीसरा हिस्सा बनकर तैयार, 500 यात्रियों के बैठने का अब होगा प्रबंध

इसके अलावा अयोध्या से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस भी गोरखपुर के यात्रियों को खूब भा रही है। दरअसल अयोध्या से वंदेभारत दोपहर बाद 3.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है और रात में 11.40 बजे आनंद विहार स्टेशन पर पहुंच रही है। घूमने के शौकीन सुबह सवा आठ बजे वंदेभारत से अयोध्या पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमरूद के लिए जाना जाता था बाग, आज स्मैक-कच्ची ने कर दिया बदनाम

दोपहर तक दर्शन-पूजन और घूमने के बाद वहां से दिल्ली वाली वंदेभारत में सवार हो जा रहे हैं। वापसी में भी लोग ऐसा ही कर रहे हैं। जिन्हें गोरखपुर तक की सीधी ट्रेन नहीं मिल रही है, वे वंदेभारत से अयोध्या तक पहुंच जा रहे हैं। वहां से बस से तीन घंटे में गोरखपुर आ जा रहे हैं।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वंदेभारत और अमृत भारत ट्रेनों के संचालन से गोरखपुर व आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली से आने-जाने का एक और विकल्प मिल गया है। रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed