{"_id":"65ab64fc1d8ee6c41506c965","slug":"vande-bharat-will-not-go-to-ayodhya-on-21st-and-22nd-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: 21 व 22 को अयोध्या नहीं जाएगी वंदेभारत, बाराबंकी होकर चलेगी","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ayodhya: 21 व 22 को अयोध्या नहीं जाएगी वंदेभारत, बाराबंकी होकर चलेगी
Sat, 20 Jan 2024 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को वंदेभारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का रूट बदल दिया है। वंदेभारत एक्सप्रेस दो दिन अयोध्या नहीं जाएगी, इसे गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, गोरखपुर जंक्शन से 21 एवं 22 जनवरी को चलने वाली 22549 और 22550 गोरखपुर जं.-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर जंक्शन-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रयागराज संगम से 20 एवं 22 जनवरी को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। प्रयागराज संगम से 19, 20, 21 एवं 22 जनवरी को चलने वाली 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस सुल्तानपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन