{"_id":"65a92af47dcb73c0d00ec57c","slug":"up-transport-will-be-watch-to-ayodhya-devotees-2024-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी करेगा परिवहन विभाग, नहीं होगी कोई परेशानी","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी करेगा परिवहन विभाग, नहीं होगी कोई परेशानी
Thu, 18 Jan 2024 07:41 PM IST
रोहित शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: रोहित शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:41 PM IST
सार
गोरखपुर से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तीन दिन तक अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी तहर की दिक्कत हुई तो परिवहन विभाग उनकी मदद करेगा।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : एक्स से ली गई तस्वीरें
विस्तार
गोरखपुर से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तीन दिन तक अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी तरह की दिक्कत हुई तो परिवहन विभाग उनकी मदद करेगा। श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए गीडा स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
परिवहन विभाग ने कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी कर दिया है। कंट्रोल रूम 18 जनवरी से सक्रिय हो जाएगा, जो 25 तक संचालित होगा। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रामवृक्ष सोनकर ने बताया कि कंट्रोल रूम छह दिन 24 घंटे लोगों की सेवा में तत्पर रहेगा। इसके लिए जिम्मेदारों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
बताया कि अयोध्या जाने वाले सभी हाईवे के टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग और निगम की संयुक्त अधिकारियों के साथ हेल्प डेस्क बनाया गया है। साथ ही प्रत्येक टोल प्लाजा पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश दिए जाएंगे।

Trending Videos
यहां करें संपर्क: कंट्रोल रूम का नंबर
- 0551-2343743
- 800544117
- 8005441148
-8005441149
इंटरसेप्टर वाहन करेगी निगरानी
गोरखपुर से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए परिवहन विभाग की टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों की चार चरणों में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन भी लगाए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी एआरटीओ प्रवर्तन नरेंद्र यादव को दी गई है। जिससे रास्ते में वाहन ओवर स्पीड से न चल सके।
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बनाया गया हेल्प डेस्क
आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा ने बताया कि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालु, यात्री और पर्यटकों के लिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जहां किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं।