फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shri Ram procession took place in every street and locality

Ram Mandir: राममय हुई गोरक्षनगरी, हर तरफ गूंजे जय श्रीराम के नारे

Tue, 23 Jan 2024 02:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jan 2024 02:48 PM IST
सार

गोरखपुर शहर के हर चौराहे पर सुबह से लेकर शाम तक रामधुन बजता रहा। आईटीएमएस के जरिए 'प्रभु श्रीराम आ रहे, घर-घर दीप जलाओ' बज रहा था तो वहीं दुकानों पर 'राम सिया राम', 'राम आएंगे', 'मेरे घर राम आए हैं' आदि भजन बजते रहे।

विज्ञापन
Shri Ram procession took place in every street and locality
राम के रूप में सजधज कर निकले बच्चे - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोमवार का दिन अदभुत, अलौकिक व अमिस्मरणीय था। जिस वक्त अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी गोरक्षनगरी भी राममय हो गई। हर तरफ भगवा लहरा रहा था...जय श्रीराम के नारे और मंदिरों में घंटा-घड़ियाल के बीच शंख ध्वनि। शाम को दीपोत्सव और पटाखों से दिवाली मनाते लोगाें का उत्साह, उमंग और उल्लास इस बात की गवाही दे रहा थे कि मानो शहर में अवध से राम आए हैं।

विज्ञापन


सुबह 11:30 बजे शास्त्री चौक पर आईटीएमएस के स्पीकर में ''''प्रभु श्रीराम आ रहे, घर-घर दीप जलाओ'''' बजता सुन लोग वहीं पर रुक गए। सिग्नल हरा होने के बाद भी लोग उस गीत को सुनते नजर आए। बगल में ही 50 की संख्या में लोग बैठकर अयोध्या मंदिर का लाइव प्रसारण देख रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे घंटाघर से श्रीराम-सीता की सुंदर झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग, सभी एक स्वर में ''''जय श्रीराम'''' के नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। ढोल-नगाड़ा, बैंडबाजा और डीजे की धुन पर लोग थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चौराहों पर बजे रामधुन
शहर के हर चौराहे पर सुबह से लेकर शाम तक रामधुन बजता रहा। आईटीएमएस के जरिए 'प्रभु श्रीराम आ रहे, घर-घर दीप जलाओ' बज रहा था तो वहीं दुकानों पर 'राम सिया राम', 'राम आएंगे', 'मेरे घर राम आए हैं' आदि भजन बजते रहे।

लोगों ने देखा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण
शहरवासियों की सुविधा के लिए जगह-जगह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। लीला चित्र मंदिर गीता प्रेस, बेतियाहाता चौराहा, शास्त्री चौक, घंटाघर आदि चौराहों पर लोगों ने श्रीराम के भव्य मंदिर को देखा।

 

घर हो या दुकान, हर जगह दिखा भगवा झंडा
सोमवार को पूरा शहर भगवामय हो गया। घर हो या दुकान हर जगह जय श्रीराम का झंडा नजर आया। बेतियाहाता से पांडेयहाता और घंटाघर से रेती चौक को भगवा रंग के गुब्बारों से सजाया हुआ था। युवाओं ने भी बाइक और कार पर भगवा झंडा लगाकर शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

मंदिरों में हुआ सुंदरकांड का पाठ
शहर के कालीबाड़ी, घंटाघर, बेतियाहाता, दुर्गा मंदिर, गीता वाटिका सहित अन्य मंदिरों में भजन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर जगह आरती कर प्रसाद वितरण हुआ।

 

जगह-जगह आयोजित हुए भंडारे
अयोध्या में श्रीरामलला विराजे तो शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद फोड़े पटाखे
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो गोरखपुरवासियों ने जमकर पटाखे फोड़े। शाम के समय अलग-अलग जगहों पर आतिशबाजी कर जय श्रीराम के नारे लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed