फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shri Ram procession taken out by Sangh Parivar, atmosphere filled with Ram with sound of conch shell

Ram Mandir : संघ परिवार की ओर से निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा, शंख ध्वनि से राममय हुआ वातावरण

Sat, 20 Jan 2024 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 07:28 PM IST
सार

सिविल लाइन हनुमान  मंदिर के पास पहुंचने के बाद वहां से बस अड्डे के सामने से गुजरती हुई शोभायात्रा सुभाष चौराहे पर पहुंची। सड़क के दोनों ओर इकट्ठे हुए नागरिकों ने जय श्री राम के नारों से राम भक्तों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Shri Ram procession taken out by Sangh Parivar, atmosphere filled with Ram with sound of conch shell
संघ परिवार की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल रामभक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला के नवविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा शहर राममय हो गया। 

विज्ञापन


विशाल शोभा यात्रा से  नगर हुआ राम मय 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शुक्रवार को श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। राम दरबार के सजे रथों , कतार बद्ध शंख बजाती युवतियों की लंबी श्रृंखला और जय श्री राम के गगन भेदी नारों एवं डीजे घोष के साथ सिर में केसरिया पगड़ी तथा हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे राम भक्तों से पूरा शहर एक बार राम मय हो गया।
विज्ञापन


संगठन की योजना के अनुसार एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज से यह शोभा यात्रा दोपहर दो बजे रवाना हुई। राम दरबार से सजी झांकी वाले रथ सबसे आगे उसके पीछे शंख बजती युवतियों की कतार बुद्ध टोली उसके पीछे अपने विद्यालय का बैनर लगाए विभिन्न विद्यालयों के छात्र डॉ. कृतिका अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहीं महिलाओं की टोली तथा कार्यकर्ता जय श्री राम तथा एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। सह प्रांत कार्यवाह राज बिहारी, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री नितिन, विभाग प्रचारक आदित्य जी सह विभाग कार्यवाह आशीष मोहन आदि ऩे सड़क पर आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए सभी को आगे बढने का संकेत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन हनुमान  मंदिर के पास पहुंचने के बाद वहां से बस अड्डे के सामने से गुजरती हुई शोभायात्रा सुभाष चौराहे पर पहुंची। सड़क के दोनों ओर इकट्ठे हुए नागरिकों ने जय श्री राम के नारों से राम भक्तों का हौसला बढ़ाया। सुभाष चौराहे से  यह यात्रा पत्थर गिरजाघर होते हुए ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के पास पहुंची। वहां प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह के नेतृत्व में हाथ में केसरिया ध्वज थामें तथा राम दरबार से सजे रथ के साथ शिक्षकों छात्रों की टोली शोभायात्रा में शामिल हो गई। छात्रों के उत्साह एवं जोश भरे नारों से पूरा वातावरण राम मय हो गया। राम दरबार वाले पांच रथों से सुसज्जित शोभायात्रा वहां से चंद्रशेखर आजाद पार्क की ओर आगे बढ़ी।

पत्रिका चौराहे से आगे बढ़ती हुई यह विशाल यात्रा चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचने के बाद महादेवी वर्मा चौराहे से होती हुई हिंदुस्तानी अकादमी के सामने से एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह गौर, वीर कृष्ण, वसु जी, ब्रह्म शंकर, राज्यवर्धन, आकाश, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय माधव ज्ञान केंद्र के प्रधानाचार्य विंध्यवासिनी, शीतल जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता छात्र शामिल रहे। 

हनुमान चालीसा पाठ और दीपोत्सव का आयोजन

अयोध्याधाम में श्री राम जन्मभूमि स्थल पर लगभग 500 वर्ष के संघर्ष के पश्चात निर्मित भव्य-दिव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को हो रहे श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज प्रयागराज फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्थाओं के द्वारा गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र संगम तट स्थित अरैल घाट सेल्फी प्वाइंट, नैनी, प्रयागराज पर "सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं दीपोत्सव तथा गायन,नृत्य एवं काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शुक्ल, विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी एवं कार्यक्रम संयोजक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विधि अधिकारी शशांक शेखर पांडेय ने मंत्र उच्चारण के मध्य दीप प्रज्वलन करके श्रीरामोत्सव का शुभारंभ किया। पंडित पवन शास्त्री एवं सौरभ कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान चालीसा का 1100 पाठ किया और घाट को दीयों एवं रंगोली से सजाया गया। 

इस दौरान घाट पर रंगोली के माध्यम से श्री राम दरबार, स्वास्तिक एवं जय श्री राम के चित्र को उकेरा गया। सनातन सांस्कृतिक समारोह के अंतर्गत आयोजित गायन, नृत्य एवं काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात भजन गायकों के द्वारा प्रभु श्री राम एवं गंगा मैया के चरणों में अलौकिक एवं दिव्य भजनों की प्रस्तुति की गई। कवियों द्वारा कविता पाठ भी किया गया। संचालन दत्तात्रेय पांडेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed