फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangam city dressed in saffron, chants of Shri Ram echoing everywhere in the procession

राम उत्सव : भगवा रंग में रगी संगमनगरी, हर तरफ शोभायात्रा में गूंज रहे श्रीराम के जयकारे

Sun, 21 Jan 2024 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 06:47 PM IST
सार

प्रसिद्ध रामलीला कमेटी पथरचट्टी रामलीला, पजावा रामलीला कमेटी और कटरा रामलीला कमेटी की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ इस्कॉन और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से झांकियां निकाली गई हैं।

विज्ञापन
Sangam city dressed in saffron, chants of Shri Ram echoing everywhere in the procession
शोभायात्रा में झूमते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में भगवान राममला के नवविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को जिले भर में राम उत्सव मनाया गया। शहर से लेकर गांव-गांव तक शोभायात्रा निकाली गई है। पूरा शहर भगवामय होने के कारण राममय हो गया है। सुबह से ही यह सिलसिला चल रहा है। इसके चलते पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्राएं झांकियों के साथ निकाली जा रही है।

विज्ञापन






विज्ञापन






प्रसिद्ध रामलीला कमेटी पथरचट्टी रामलीला, पजावा रामलीला कमेटी और कटरा रामलीला कमेटी की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ इस्कॉन और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से झांकियां निकाली गई हैं। इसमें विभिन्न देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जयश्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल शोभा यात्रा से  माधव नगर हुआ राम मय 

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के  उपलक्ष्य में राम दरबार के सजे रथों, कतार बद्ध दो पहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी श्रृंखला तथा जय श्री राम के गगन भेदी नारों एवं  डीजे  तथा घोष के साथ सैनिक बस्ती सैनिक शाखा की ओर से रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। सिर में केसरिया पगड़ी तथा हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे राम भक्तों से नगर एक बार राम मय हो गया।








सैनिक शाखा की योजना के अनुसार काली मंदिर भोला का पुरा से यह शोभायात्रा अपराह्न एक बजे रवाना हुई। सबसे आगे दो पहिया वाहनों पर राम भक्त श्री राम के नारे लगाते हुए पूरे शोभायात्रा के दौरान राममय माहौल बना दिए उसके पीछे डीजे के रामभक्ति के गानों हजारों की संख्या में झूमते राम भक्त दुर्गा पूजा पार्क, प्रीतम नगर से जी टी रोड सुलेम सराय होते हुए धर्मवीर मार्ग से रमन का पूरा, काली मंदिर से आगे बढ़कर भैरो बाबा मंदिर सैनिक कॉलोनी में जा कर समाप्त हुआ।

मार्ग में डीजे से प्रसारित हो रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश दुगुना कर रहे थे। तैयार रहना श्री राम भक्तों तुम्हें अयोध्या बुला रही है तथा घनश्याम कृपा कर दो मथुरा भी सजाएंगे सुनकर अगल-बगल के लोग भी थिरकते देखें गए। बीच बीच शोभायात्रा को महिलाओं एवम बहनों से राम दरबार की आरती ओर पूजन किया।










आम नागरिकों के द्वारा अपने छतों से फूलों की पंखुड़ियों से यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में राज कुमार, राजकरण कुशवाहा, प्रदीप तिवारी अधिवक्ता, राहुल त्रिपाठी, उग्रसेन पांडेय, श्याम सुंदर, संतोष तिवारी, कृष्ण मनोहर तिवारी, रमेश कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह  समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवक एवं माता बहनें शामिल थीं।

22 जनवरी को दोनों ही शनि पीठ पर भव्य आयोजन

22 जनवरी अयोध्या जी में भव्य श्री राम मंदिर स्थापना कार्यक्रम के उपलक्ष में सिद्धपीठ श्री शनि धाम अतरसुया तथा श्री श्री पाताल शनि तीर्थ डांडी महेवा में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उत्सव के उपलक्ष में सिद्धपीठ श्री शनि धाम अतरसुया प्रयाग में दोपहर 1:00 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ तथा भजन कीर्तन का आयोजन के साथ फलाहार प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। रात्रि में 501 दीपक का दीपदान किया जाएगा।








इसी प्रकार श्री पाताल शनि तीर्थ डांडी महेवा में सायं काल पांच बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ तथा महिला मंडली के द्वारा भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। सायं काल सात बजे से प्रसाद वितरण तथा 1008 दीपकों का दीपदान किया जाएगा। उत्सव पर दोनों ही मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा तथा रात्रि में अनेक ज्योति की महाआरती का आयोजन किया गया है। पीठाधीश्वर पराग जी महाराज के अनुसार समस्त आयोजन श्री शनि परिवार सेवा समिति के सौजन्य से संपन्न होंगे।

पजावा रामलीला ने डीजे और बैंड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से श्री राम की भव्य शोभा यात्रा झंडा पताकाओ, डीजे और बाजे के निकाली गई। इसमें पांच कलात्मक चौकिया एवं भोलेनाथ के भव्य प्रतिमा, पवनसुत हनुमान, प्रभु श्री राम लक्ष्मण माता सीता की सवारी पुष्प के रथ पर विराजमान थी, जो बहुत ही आलौकिक एवं मनमोहक लग रहा था। प्रभु राम लक्ष्मण माता सीता को देखकर लग रहा था कि मानो स्वर्ग से साक्षात प्रभु श्री राम धरती पर उतर आए हो जिसकी अगवाई बड़े वाले हनुमान जी दाल का नेतृत्व कर रहे थे।

शोभा यात्रा शाहगंज राम मंदिर से प्रारंभ होक घंटाघर चौराहा, जीरो रोड, मानसरोवर ,लक्ष्मण मार्केट, सुलाकी की चौराहा, बहादुरगंज, लोकनाथ चौराहा, रानी मंडी, अतरसुईया  होते हुए पजावा रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे शोभा यात्रा में प्रभु श्री राम के नारे  लग रहे थे। पूरा शहर राममय हो गया। जगह-जगह पर प्रभु श्री राम की आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी जनता की ओर से किया गया। कमेटी की ओर से शोभा यात्रा की अगुवाई सुरेश चंद टंडन, मोहन जी टंडन, विजय तिवारी, अमिताभ टंडन, सचिन गुप्ता, राम जी केसरवानी राजेश मल्होत्रा, गिरी बाबा, चिंतामणि त्रिपाठी, केशव त्रिपाठी, रवि ओझा, आशीष गुप्ता, सागर पांडेय ,रोहन पांडेय, रवि गुप्ता, आशीष यादव आदि लोग कर रहे थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed