{"_id":"65a37244880302042d04134b","slug":"route-diversion-took-place-on-gorakhpur-lucknow-four-lane-at-8-am-2024-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: संतकबीरनगर-लखनऊ फोरलेन पर सुबह आठ बजे हो गया रूट डायवर्जन, बड़ी गाड़ियों पर प्रतिबंध","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ayodhya: संतकबीरनगर-लखनऊ फोरलेन पर सुबह आठ बजे हो गया रूट डायवर्जन, बड़ी गाड़ियों पर प्रतिबंध
Sun, 14 Jan 2024 11:04 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:04 AM IST
सार
22 जनवरी को प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए 14 जनवरी की सुबह आठ बजे से हाइवे पर लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। सिर्फ छोटे वाहन ही जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
route diversion
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए रविवार की सुबह आठ बजे से ही प्रशासन ने हाइवे पर रूट डायवर्जन कर दिया, बड़ी गाड़ियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया, सिर्फ छोटे वाहन और खाद्य पदार्थ के वाहन ही जाने पा रहे है। मगहर से ट्रकों को बखिरा, नंदौर, बांसी होते हुए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
22 जनवरी को प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए 14 जनवरी की सुबह आठ बजे से हाइवे पर लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। सिर्फ छोटे वाहन ही जा पा रहे हैं। बड़े वाहनों को मगहर के दुर्गा मंदिर से घघसरा, बखिरा नंदौर होते हुए गंतव्य तक भेजा रहा है।
विज्ञापन
यहां हुआ रुट डायवर्जन
गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनदुर्गा मंदिर मगहर से घघसरा, बखिरा-नंदौर से बांसी सिद्धार्थनगर होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
सोनी होटल खलीलाबाद से मेंहदावल बाईपास चौराहा वाया बखिरा-नंदौर से बांसी होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
धनघटा से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन
धनघटा से अम्बेडकरनगर से लखनऊ से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
खलीलाबाद से लखनऊ जाने हेतु रुट
खलीलाबाद, मेंहदावल बाईपास, बखिरा, बांसी होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।
टेमा रहमत से सेमरियावां, नन्दौर, बांसी होते हुए गंतव्य को जाएंगे।