{"_id":"6592908dd37adc1ac20835e5","slug":"ram-temple-there-is-joy-all-around-regarding-the-enthronement-of-ram-lalla-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर : रामलला के विराजमान होने को लेकर चहुंओर उल्लास, संघ परिवार की ओर से निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
राम मंदिर : रामलला के विराजमान होने को लेकर चहुंओर उल्लास, संघ परिवार की ओर से निकाली गई शोभायात्रा
Mon, 01 Jan 2024 03:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Jan 2024 03:44 PM IST
सार
कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामभक्तों की इच्छा और आकांक्षा 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का जहां हर तरफ़ हर्षोंलास हैं, वहीं इस पल की जीवंतता को जनमानस अपने अंतः करण में महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
संघ परिवार की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल रामभक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नव, नूतन, नवीन संकल्पनाओं के साथ दस्तक दे रहे 2024 कैलेंडर की शोभा में जहां 500 वर्षों के न जाने कितने रामभक्तों की तपस्या के फलस्वरूप अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का जहां हर तरफ़ हर्षोंलास है, वहीं इस पल की जीवंतता को जनमानस अपने अंतः करण में महसूस कर रहा है। हर तरफ़ कलश शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरा वातावरण "सियराम मय सब जग जानी" से सराबोर हो गया है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अयोध्या से पूजित अक्षत कलश के संघ परिवार के विहंगम शोभायात्रा के इस यज्ञ यागिक समागम में जगतगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, संपर्क प्रमुख शरदेंदु सौरभ, महापौर गणेश केशरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, जिला प्रचारक राज्यवर्धन, सह प्रांत प्रचारक प्रचारक मुनीश, भाग कार्यवाह मुकेश, आचार्य विपिन, भगवानदास महाराज, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई अक्षत कलश शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई अक्षत कलश शोभायात्रा शहर के कई इलाकों से होते हुए गुजरी। रास्ते में जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी।