फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Temple: Muslims showered flowers on Ram devotees in Akshat Kalash Yatra

राम मंदिर : अक्षत कलश यात्रा में मुस्लिमों ने राम भक्तों पर बरसाए फूल, जमकर किया स्वागत

Mon, 01 Jan 2024 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 01:27 PM IST
सार

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के बैनर तले मुस्लिमों ने अक्षत कलश यात्रा में शामिल रामभक्तों पर पुष्पवर्षा की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Ram Temple: Muslims showered flowers on Ram devotees in Akshat Kalash Yatra
शोभायात्रा में रामभक्तों पर पुष्पवर्षा करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयाग दक्षिण भाग की पूजित अक्षत-कलश शोभा यात्रा के स्वागत में सड़कें भरी रहीं। कतार में खड़े लोग राम जानकी की भव्य झांकी पर पुष्पों की वर्षा करते रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रविवार को एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान से दोपहर 12 बजे यात्रा की शुरुआत हुई। समाज सेवी राजेश चौरसिया ने राम भक्तों को साफा वितरित किया। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के बैनर तले मुस्लिमों ने रामभक्तों पर फूल बरसाए और माल्यार्पण कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की।

विज्ञापन


सिर पर साफा बांध कर निकले राम भक्तों में यात्रा के प्रति लोगों का उत्साह चरम पर दिखा। वटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ प्रभु राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और भक्त हनुमान की आरती उतारी। यात्रा में बज रहे धार्मिक गीतों पर महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने खूब नृत्य किया। सभी कलशों को खुली जीप में रखकर यात्रा सबसे सबसे जान्सनगंज चौराहे पहुंची। वहां से हीवेट रोड, साउथ मलाका सब्जी मंडी, चंद्रलोक सिनेमा चौराहा, कोठापार्चा से होते हुए आर्य कन्या चौराहा पहुंची।

विज्ञापन

शहर के दक्षिणी इलाके में निकाली गई शोभायात्रा


आगे बढ़ते हुए मुट्ठीगंज चौराहा, राम भवन चौराहा, सुलाकी चौराहा, बताशा मंडी, घंटाघर चौराहा से होते हुए फिर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी विद्याचेतन जी महाराज, योगी राजकुमार महाराज, काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीश, विभाग प्रचारक आदित्य, संजीव, आशीष, वीरकृष्ण, गोपाल अग्निहोत्री, चारुमित्र , हेमंत, केपी सिंह, विनोद अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित रहे। इसी तरह राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के बैनर तले मुस्लिमों ने रामभक्तों पर फूल बरसाकर सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की। इस मौके पर फरीद साबरी, वकीम अहमद, मरियम खान आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed