फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Mandir: Various forms of Lord Shri Ram will be found on postal stamps

Ram Mandir : डाक टिकटों पर मिलेंगे प्रभु श्रीराम के विविध रूप, राम पर जारी 800 टिकट मंगवाए गए

Fri, 19 Jan 2024 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 02:18 PM IST
सार

टिकटों पर राम की लीलाओं के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित चित्र मिलेंगे। इसमें राम दरबार, धनुर्धर राम, जय श्री राम, शबरी गाथा, सीता स्वयंवर, केवट प्रसंग, रावण वध की छाप टिकटों पर अंकित की गई है।

विज्ञापन
Ram Mandir: Various forms of Lord Shri Ram will be found on postal stamps
राम मंदिर पर जारी डाक टिकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रभु श्रीराम पर विविध रूपों में डाक टिकट मिलेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान राम पर पांच रुपये के डाक टिकट जारी किए जाने के बाद संगम नगरी के प्रधान डाक घर में आठ सौ टिकट मंगाए गए हैं। इन टिकटों की बिक्री प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी से आरंभ होगी। अयोध्या में रामलला की प्राण -प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में डाक विभाग ने टिकटों पर राम कथा को विशेष स्थान दिया है।

विज्ञापन


टिकटों पर राम की लीलाओं के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित चित्र मिलेंगे। इसमें राम दरबार, धनुर्धर राम, जय श्री राम, शबरी गाथा, सीता स्वयंवर, केवट प्रसंग, रावण वध की छाप टिकटों पर अंकित की गई है। राम के स्वरूपों वाले डाक टिकटों के मूल्य पांच रुपये से लेकर 15 रुपये तक हैं। राज्याभिषेक वाला डाक टिकट 65 रुपये में मिलेगा। भगवान राम की लीलाओं के प्रसंगों को इन डाक टिकटों पर देखकर लोग नए रामयुग का एहसास कर सकेंगे। राम पर यह विशेष डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए एक अच्छा तोहफा है।

विज्ञापन

विविध रूपों में दिखेंगे राम

शिव धनुष तोड़ते हुए श्रीराम की छवि, राम-भरत मिलाप, नाव से गंगा पार करते राम, सीता और लक्ष्मण को टिकटों पर दर्शाया गया है। जटायु को गोद में लेकर बैठे राम, सीता मां को संदेश देते हनुमान के चित्रण को टिकटों पर देखा जा सकेगा। भगवान राम दरबार, शबरी संवाद, केवट प्रसंग, सीता स्वयंवर, राम वनवास भी इस टिकटों पर अंकित किया गया है।

डाक विभाग राम पर आधारित टिकट देखने में काफी सुंदर और दर्शनीय होंगे। टिकट संग्रह करने वालों के लिए यह भावनात्मक भी होगा। टिकटों को 22 जनवरी से उपलब्ध कराया जाएगा। - सीनियर पोस्टमास्टर, राजेश कुमार श्रीवास्तव


22 जनवरी को लेकर डाक विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। डाक टिकट जारी कर जन्मभूमि पर रामलला के आगमन को पुन: रेखांकित किया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही राम पर डाक टिकटों को उपलब्ध कराया जाएगा। - नेशनल फिलेटिलिक और न्यूमिस्मैटिक्स ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी, महेश प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed