फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Mandir: Students carved the figure of Lord Ram at Arail Selfie Point

राम मंदिर : अरैल सेल्फी प्वाइंट पर छात्रों ने उकेरी भगवान राम की आकृति

Thu, 11 Jan 2024 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 11:31 AM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और यूनाइटेड के छात्रों के एक दल ने रितिक त्रिपाठी और दिव्यांक यादव के साथ अरैल सेल्फी प्वाइंट पर भगवान राम की आकृति उकेरी।

विज्ञापन
Ram Mandir: Students carved the figure of Lord Ram at Arail Selfie Point
अरैल घाट पर छात्रों द्वारा बनाई गई राम मंदिर थीम पर रंगोली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर वर्ग में उत्साह है। हर कोई अपने तरीके से इस उत्साह का प्रतिभागी बनना चाह रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और यूनाइटेड के छात्रों के एक दल ने रितिक त्रिपाठी और दिव्यांक यादव के साथ अरैल सेल्फी प्वाइंट पर भगवान राम की आकृति उकेरी। 25 गुणे 30 की इस आकृति को बनाने में छात्रों को 12 घंटे से अधिक का समय लगा।

विज्ञापन


सुबह सात बजे से ही छात्र इसे बनाने के लिए अरैल सेल्फी प्वाइंट पर पहुंच गए और घंटों की मेहनत के बाद भगवान श्रीराम की आकृति को उकेरा। इसमें भगवान राम की प्रतिमा सहित अयोध्या आयोजन का भी वर्णन है। आकृति उकेरने में सत्यम तिवारी, आदर्श सोनी, नैन्सी शर्मा, कुश केसरवानी, अनुष्का, रेहान, अनुभव आदि शामिल थे। अरैल निवासी जयव्रत सिंह ने बताया कि छात्रों के दल द्वारा बनाई गई आकृति से अरैल सेल्फी प्वाइंट की शोभा और बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed