{"_id":"65ab5b8cd149b4ac02078035","slug":"ram-mandir-live-darshan-of-ayodhya-will-be-done-with-led-at-more-than-three-thousand-places-in-haryana-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: हरियाणा में तीन हजार से ज्यादा स्थानों पर LED से कराए जाएंगे अयोध्या के लाइव दर्शन, पढ़ें रिपोर्ट","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: हरियाणा में तीन हजार से ज्यादा स्थानों पर LED से कराए जाएंगे अयोध्या के लाइव दर्शन, पढ़ें रिपोर्ट
Sat, 20 Jan 2024 11:05 AM IST
नवीन दलाल
नागेश शर्मा, हिसार (हरियाणा)
नागेश शर्मा, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:05 AM IST
सार
प्रदेश के 70 लाख परिवारों में अक्षत वितरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत समेत कई जिलों के प्रमुख मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ और राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
रामलला
- फोटो : Amar Ujala
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण प्रदेश के तीन हजार से ज्यादा स्थानों पर किया जाएगा। रामभक्त मंदिरों में अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश के सभी बडे़ मंदिरों में एलईडी की व्यवस्था की गई है। इस कार्य की जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट, सामाजिक संस्थाएं तथा विश्व हिंदू परिषद पर है।
विज्ञापन
अब तक 70 लाख घरों में किया जा चुका है अक्षत वितरण
प्रदेश के 70 लाख परिवारों में अक्षत वितरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसी तरह कुछ बड़े मंदिरों को एक लाख दीपकों से सजाने की तैयारी है। महेंद्रगढ़ में हुड्डा पार्क को एक लाख दीपकों से सजाया जाएगा, वहीं फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में एक लाख दीपकों का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रत्येक मंदिर को दीपों से सजाया जाएगा, सुंदरकांड पाठ तथा राम कथा का होगा आयोजन
हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत समेत कई जिलों के प्रमुख मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ और राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 22 जनवरी को प्रदेशभर के सभी मंदिरों में सजावट के साथ-साथ भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजनों की संपूर्ण व्यवस्था आरएसएस समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से विहिप के कार्यकर्ता संभाले हुए हैं। हिसार में अब तक दो लाख 43 हजार 586 परिवारों को अक्षत वितरण किया गया है, इस कार्य के लिए 508 टोलियां लगाई गईं थीं। जिले में 137 स्थानों पर कलश यात्राएं निकाली जा चुकी हैं।
विज्ञापन
कुछ पदाधिकारी जाएंगे अयोध्या तो कुछ अपने जिलों में रहेंगे
विहिप के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार और आरएसएस के प्रांत संघचालक पवन जिंदल अयोध्या जाएंगे। आरएसएस के प्रांत कार्यवाह प्रताप जी हिसार में, प्रांत सह कार्यवाह डॉ. प्रीतम कुरुक्षेत्र में रहेंगे। विहिप के प्रदेश मंत्री वरुण कुमार भिवानी जिले में रहेंगे। इसी तरह सह मंत्री डॉ. अनीता मान पानीपत में, सह मंत्री सुशील शास्त्री जींद में रहेंगे।
केंद्रीय नेतृत्व को भेजी अब तक की तैयारियों की जानकारी
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री वरुण कुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव दर्शन के लिए कई मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। कुछ मंदिरों में सफाई कार्य चल रहा है, वहां 21 जनवरी तक सजावट कर ली जाएगी। सभी तैयारियों की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। अधिकांश पदाधिकारी अपने जिलों में ही आयोजित कार्यक्रमाें में शामिल रहेंगे।