फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ram Mandir: Hanuman Chalisa and Sunderkand in Delhi markets before Pran Pratishtha

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली के बाजारों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड, 11 जनवरी से 'राम' अभियान

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के बाजारों में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ होगा। 11 जनवरी से 'राम' अभियान शुरू किया जाएगा। बुधवार को दिल्ली के नेशनल क्लब में आयोजित श्रीराम संवाद कार्यक्रम में उक्त कार्यक्रमों की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम, कैट द्वारा आयोजित किया गया था...
loader
Ram Mandir: Hanuman Chalisa and Sunderkand in Delhi markets before Pran Pratishtha
Ram mandir - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दिल्ली के बाजारों को श्रीराममय बनाया जाएगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस बाबत अनेक कार्यक्रमों की घोषणा की है। दिल्ली के बाजारों में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ होगा। 11 जनवरी से 'राम' अभियान शुरू किया जाएगा। बुधवार को दिल्ली के नेशनल क्लब में आयोजित श्रीराम संवाद कार्यक्रम में उक्त कार्यक्रमों की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम, कैट द्वारा आयोजित किया गया था।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया, पुरानी दिल्ली के बाजारों को आगामी कुछ दिनों के लिए श्रीराम भक्ति से सराबोर किया जाएगा। पुरानी दिल्ली की सभी व्यापारी एसोसिएशन, अपने अपने बाजारों में श्रीराम संवाद कार्यक्रम आयोजित कर व्यापारियों सहित अन्य लोगों को 22 जनवरी के दिन सभी बाजारों एवं रिहायशी क्षेत्रों में महादीपावली का वातावरण तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। श्रीराम संवाद कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के 100 से अधिक व्यापारिक संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। संवाद की अध्यक्षता दिल्ली के वरिष्ठ व्यापारी नेता सुभाष गोयल ने की।

व्यापारी नेताओं ने 22 जनवरी को इस सदी का सबसे महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा, जनवरी से चांदनी चौक, भागीरथ प्लेस, नई सड़क, चावड़ी बाज़ार, अजमेरी गेट, दरियागंज, श्रद्धानन्द बाजार, खारी बावली, नया बाजार व कश्मीरी गेट सहित सदर बाजार के क्षेत्रों में 'श्रीराम अभियान' चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी बाजारों में श्रीराम गुणगान चौकी, श्रीराम फेरी और श्रीराम शोभा यात्रा सहित बड़ी संख्या में छोटे बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी बाजारों में श्रीराम ध्वज लगाकर बाजारों की सजावट की जाएगी। मार्केटों को रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया जाएगा। 22 जनवरी को बाजार सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी एलईडी लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से लोगों को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

बाजारों में जगह-जगह पर श्रीराम मंदिर के बड़े मॉडल रखे जाएंगे। अनेक स्थानों पर बैंड, शहनाई व ताशे अपने वाद्य यंत्रों द्वारा श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाएंगे। विभिन्न स्थानों पर म्यूजिकल ग्रुपों द्वारा श्रीराम के गीतों से अद्भुत समां बांधा जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न मार्केट में श्री हनुमान चालीसा एवं श्रीसुंदरकांड के पाठ भी बड़े स्तर पर किए जाएंगे। लगभग प्रत्येक बाजार में भंडारे के बड़े आयोजन भी होंगे। कुल मिलाकर पूरे शहरी क्षेत्र को श्रीराम धाम के रूप में रंगे जाने की बड़ी योजना सभी व्यापारी संगठनों ने बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed