फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ram Mandir Demand increased for replica of Shri Ram temple made of wood, brass and gold and silver in market

Ram Mandir: उपहार में चाहिए... सिर्फ और सिर्फ श्रीराम, बाजार में लकड़ी, पीतल और सोने-चांदी के मॉडल की डिमांड

Mon, 08 Jan 2024 12:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Jan 2024 12:36 PM IST
सार

बाजार में लकड़ी, पीतल और सोने-चांदी से बने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति की मांग बढ़ी है। 22 जनवरी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजार में भी राममय माहौल की झलक बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Ram Mandir Demand increased for replica of Shri Ram temple made of wood, brass and gold and silver in market
बाजार में रखी श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही लकड़ी, पीतल और चांदी-सोने से बने विभिन्न मॉडल की मांग बढ़ गई है। इन मॉडल (प्रतिकृति) को बनाने वाले कारोबारियों के अनुसार देशभर के अलावा विदेशों में आपूर्ति की जा रही है। मॉडल में राम जन्मभूमि स्थल पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर के डिजाइन को दर्शाया गया है। 
विज्ञापन


मॉडल एक आधार पर खड़े हैं, जिस पर हिंदी में लिखा है.. श्री राम मंदिर अयोध्या या श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या। 22 जनवरी की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे बाजार में भी राममय माहौल की झलक बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


आरएसएस, विहिप, भाजपा पदाधिकारी घर-घर अक्षत पहुंचाकर लोगों को अयोध्या का न्योता दे रहे हैं तो बाजार में राममंदिर की प्रतिकृति अलग-अलग आकार में बिक रही है। इसके अलावा पीतलनगरी की पीतल की मूर्तियों में भी रामदरबार की मांग बढ़ी है। राम की झलक और राम नाम लिखे कुछ अन्य उत्पाद भी बाजार में छाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति कारोबार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इस समय पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। राम मंदिर के अलावा गदा, त्रिशूल, शंख और घंटों की मांग बढ़ी है। बनारस से धनुष बाण ऑर्डर मिले हैं। राम मंदिर एक फीट से दो फीट तक का है। पांच फीट की राम मूर्ति की सबसे ज्यादा मांग है। 

 

गुजरात, मध्यप्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में भी पीतल के राम दरबार मंगवाए जा रहे हैं। इसकी ऊंचाई दस इंच से पांच फीट तक है। मूर्तियों की कीमत एक हजार रुपये से 40 हजार रुपये तक की है। मंदिरों के लिए घंटे की मांग आई है। भगवान श्रीराम की मूर्तियां यहां से लखनऊ और लखनऊ से विदेशों में भेजी जा रही हैं।

 

उपहार में दी जा रहीं चांदी की मूर्तियां
सराफा कारोबारी संदीप सिंघल ने बताया कि सोने में श्रीराम की मूर्ति, राम दरबार की मूर्ति के पेंडेंट की मांग है। चांदी के राम दरबार, भगवान श्रीराम की मूर्तियां आ रही हैं। पेंडेंट 15 हजार रुपये से शुरू हो रहा है। चांदी के राम दरबार दो सौ ग्राम से शुरू है और एक किलो तक के राम दरबार हैं। एमरल्ड के 15 हजार रुपये के चांदी के रामदरबार हैं। दिल्ली से यह तैयार मिल रहे हैं। मूर्तियां गिफ्ट में ही जा रही हैं। मूर्तियों में भगवान राम के साथ माता सीताजी की मूर्ति भी पसंद की जा रही है।
 

 

ऑर्डर इतना कि आपूर्ति करना हुआ मुश्किल
निर्यातक शोएब शमसी ने बताया कि अयोध्या सबसे ज्यादा राम मंदिर की प्रतिकृति जा रही है, क्योंकि देशभर से श्रद्धालु वहीं आ रहे हैं। विदेशी किसी बैठक, कार्यक्रम में आ रहे हैं तो अब राम मंदिर का मॉडल दिया जा रहा है। उपहार में दिए जाने वाली अन्य सभी वस्तुओं की मांग घट गई है। बरेली में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला हुई थी। वहां पर भी राम मंदिर का मॉडल दिया गया था।

 

इसको खूब पसंद किया गया। सभी को 22 जनवरी से पहले ऑर्डर चाहिए। अब अचानक से कैसे संभव है कि सभी को निर्धारित तारीख पर मिल जाए। पहले से ऑर्डर लगे हुए हैं, उन्हीं को पूरा कर रहे हैं। 22 तारीख के नए ऑर्डर समय की कमी की वजह से नहीं ले पा रहे हैं। लकड़ी के राम मंदिर की प्रतिकृति के दाम 350 रुपये से दस हजार रुपये तक हैं। शिल्पकारों ने नक्काशी की है और मॉडल पर भगवान राम की भी मूर्ति लगाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed