फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ram Mandir, Amar Ujalas initiative to unite the society, these grand programs will be held along with Vishal Y

सबमें राम, सबके राम: समाज को एकजुट करने के लिए अमर उजाला की पहल, विशाल यात्रा के साथ होंगे ये भव्य कार्यक्रम

Thu, 11 Jan 2024 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Jan 2024 02:20 PM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला की संकीर्तन यात्रा और अटल घाट पर होने वाले भव्य और दिव्य आयोजन के लिए हर कोई उत्साहित है। इस दौरान गंगा की लहरों पर भी दीपोत्सव किया जाएगा। यह कार्यक्रम सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं व व्यापारिक संगठनों के सहयोग से होगा।

विज्ञापन
Ram Mandir, Amar Ujalas initiative to unite the society, these grand programs will be held along with Vishal Y
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर 21 जनवरी को अमर उजाला की ओर से कानपुर में भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। पूरे शहर को भक्तिमय बनाने के लिए मोतीझील से चंद कदम राम के नाम से संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर गंगा बैराज स्थित अटल घाट तक जाएगी।

विज्ञापन

इसके बाद अटल घाट पर ही एक लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। अंत में महाआरती भी होगी। अमर उजाला और शहर की सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक संगठनों व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से होने वाले इस विशेष आयोजन पर शहर के चौराहों और मंदिरों को भी राममय किया जाएगा।
विज्ञापन

संकीर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में लोग विविध रंगों में ढोल, मंजीरा बजाते हुए नाचते-गाते हुए चलेंगे। इसमें इस्काॅन की भक्त मंडली हरे रामा-हरे कृष्णा का जाप करते हुए चलेगी। यात्रा में खुले वाहनों पर भगवान राम की लीलाओं से जुड़ी झांकियां भी शामिल होंगी। पूरे रास्ते यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल घाट पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी
मोतीझील से यात्रा दिन में दो बजे निकलेगी। अटल घाट पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इसके बाद प्रभु राम व मां गंगा का आह्वान किया जाएगा। यहां अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सिख समाज की ओर से शबद होगा। सतरंगी आतिशबाजी व दीपोत्सव के बाद महाआरती भी होगी।

गंगा की लहरों पर भी होगा दीपदान, मनोरम होगा दृश्य
संकीर्तन यात्रा और अटल घाट पर होने वाले भव्य और दिव्य आयोजन के लिए हर कोई उत्साहित है। इस दौरान गंगा की लहरों पर भी दीपोत्सव किया जाएगा। स्कूली बच्चों से लेकर पुरुष और महिलाएं भारतीय परिधान में मौजूद होकर गंगा नदी में इन दीपों को प्रवाहित करेंगी। इस मनोरम दृश्य के बीच एक स्वर में बड़ी संख्या में लोग राम नाम का जाप भी करेंगे।

इस कार्यक्रम में कोई भी हो सकता है शामिल
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरे शहर के साथ अटल घाट की साज-सज्जा की जाएगी। यहां आयोजन सभी के लिए रहेगा। हर कोई 21 जनवरी की शाम कोई भी आकर यहां की आरती और दीपोत्सव में हिस्सा ले सकता है। घाट पर फूलों की रंगोली भी बनाई जाएगी। लाइटिंग की भी सुंदर व्यवस्था रहेगी। इस बीच नदियों के संरक्षण को लेकर देश भर में काम करने वाली संस्था गंगा समग्र भी महा आरती में अपना सहयोग देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed