फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Kit will save the lives of heart patients, Cantonment Hospital will issue Ram Samadhan helpline number.

प्राण प्रतिष्ठा : दिल के रोगियों की जान बचाएगी राम किट, अस्पताल जारी करेगा राम समाधान हेल्पलाइन नंबर

Tue, 09 Jan 2024 08:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 08:31 AM IST
सार

अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छावनी अस्पताल की ओर से हृदय रोगियों के लिए राम किट तैयार की गई है। जिसे जरूरत पड़ने पर खाने से तुरंत आराम मिल जाएगा। 

विज्ञापन
Ram Kit will save the lives of heart patients, Cantonment Hospital will issue Ram Samadhan helpline number.
राम किट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का दिन जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे पूरा देश राममय होता जा रहा है। इसी क्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल ने घर-घर राम किट बांटने का निर्णय लिया है। इस किट में एस्प्रिन (खून पतला करने की), रोसुवासटेटिन (कोलेस्ट्राल घटाने) व सोर्विट्रेट (हार्ट के फंक्शन को बढ़ाने) की दवा मौजूद होगी।

विज्ञापन


छावनी अस्पताल 13 जनवरी से शहर के कंपनीबाग, हाथी पार्क और छावनी परिषद के तपोवन पार्क में स्वास्थ्य शिविर लगाकर इस किट का वितरण करेगा। इसके अलावा पांच टीमों का गठन करके घर व कार्यालयों में राम किट का वितरण किया जाएगा। इस किट को बांटने का उद्देश्य लोगों को हार्ट अटैक जैसी समस्या से त्वरित राहत दिलाना है। छावनी अस्पताल कुल पांच हजार लोगों को यह किट बांटेगा।
विज्ञापन


यह अभियान 13 से 21 जनवरी तक चलेगा। जिसमें 13 जनवरी सुबह नौ से शाम चार बजे पांच टीमें घर व कार्यालय जाकर इस किट का वितरण करेंगे। यह अभियान निरंतर 21 जनवरी तक चलता रहेगा। इसके अलावा 15 जनवरी को कंपनी बाग, 16 जनवरी को हाथी पार्क और 17 जनवरी को सुबह 7 से 9 बजे तक तपोवन पार्क में स्वास्थ्य शिविर लगाकर किट बांटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटैक आने पर तुरंत मिलेगा आराम

इस दौरान पहले लोगों के बीपी और शुगर की जांच होगी, उसके बाद उन्हें किट दी जाएगी। वहीं अभियान में ईसीएचएस व सीजीएचएस पॉलीक्लीनिक में भी किट का वितरण किया जाएगा। इस किट को बांटने के पीछे का उद्देश्य लोगों को हार्ट अटैक पड़ने की हालत में इन दवाओं के जरिए त्वरित आराम दिलाना है। ताकि मरीज के अस्पताल पहुंचने तक उसका जीवन सुरक्षित रह सके। छावनी सामान्य अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लोग अपने पर्स में अधिकतर भगवान की फोटो रख रहते हैं, ऐसे में फोटो के साथ अगर दवाईयां भी मौजूद होंगी तो उनका जीवन सुरक्षित रहेगा।

 

किट में होगी राम मंदिर की फोटो

राम किट में अयोध्या मंदिर की फोटो लगी होगी। वहीं पीछे की तरफ दवा खाने के लिए गाइड लाइन छपी होगी और अस्पताल का हेल्प लाइन नंबर होगा। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के सीने में दर्द होता है, तो वह तुरंत हेल्प लाइन नंबर पर फोन करे और चिकित्सक की सलाह के बाद दवा का सेवन करे।

 

आज कल हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं, मगर हर एक सीने का दर्द अटैक नहीं होता है। इसलिए किट में मौजूद दवाओं का सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है, जिसके लिए किट पर हेल्प लाइन नंबर होगा। - डॉ. सिद्धार्थ पांडेय, निदेशक, छावनी सामान्य अस्पताल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed