फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ram is still the most popular name in the country, every 245th person is named after Ram

UP: राम आज भी देश का सबसे लोकप्रिय नाम, हर 245वें व्यक्ति का नाम राम, जानें भगवान पर रखे जाने वाले पसंदीदा नाम

Wed, 17 Jan 2024 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 17 Jan 2024 04:13 PM IST
सार

Kanpur News: देश में हर 245वें व्यक्ति का नाम राम पर रखा गया है। वहीं, दूसरे नंबर पर कृष्ण का नाम है। दुनिया में 19 लाख से अधिक महिलाओं के नाम सीता पर रखे गए हैं।

विज्ञापन
Ram is still the most popular name in the country, every 245th person is named after Ram
देश के हर 245वें व्यक्ति का नाम राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्री राम का नाम सर्वोपरि होने के साथ ही लोकप्रिय भी है। फोरबियर्स डॉट इन वेबसाइट के अनुसार देश में राम नाम नंबर एक पर है। 2021 तक भारत की आबादी 140.76 करोड़ के अनुसार देश में हर 245वें व्यक्ति का नाम राम पर रखा गया है। दुनिया की अगर बात करें तो 57 लाख 43 हजार 68 लोगों के नाम राम हैं। लोकप्रिय नामों के लिहाज से यह दुनिया में 58वें स्थान पर है। विश्व की आबादी वर्ष 2021 में 788.84 करोड़ थी। ऐसे में दुनियाभर में हर 1373वें व्यक्ति का नाम राम है। भारत के अलावा कंबोडिया, फिजी, मैडागास्कर, श्रीलंका आदि देशों में लोग राम नाम रखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

सीता का नाम दुनिया में 325वें स्थान पर
रामायण काल के हजारों वर्ष बाद कलियुग में भी लोग अपने बच्चों का नाम रामायण से जुड़े किरदारों पर रख रहे हैं। देश-दुनिया में 19 लाख से अधिक महिलाओं और लड़कियों के नाम माता सीता के नाम पर रखे गए हैं। लोकप्रिय नाम के लिहाज से सीता दुनिया में 325वें स्थान पर है। भारत के अलावा नेपाल में भी लोग बेटियों का नाम सीता रखना पसंद करते हैं। आश्चर्यजनक लेकिन सच है कि लोगों ने अपनी 227 बेटियों का नाम मंथरा भी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल्या की तुलना में उर्मिला और सुमित्रा नाम ज्यादा लोकप्रिय
भगवान राम को जन्म देने वाली मां कौशल्या की तुलना में उर्मिला और सुमित्रा नाम ज्यादा लोकप्रिय है। दुनिया में उर्मिला नाम 453वें और सुमित्रा 516वें स्थान पर है। कौशल्या नाम 2233वें स्थान पर है। कौशल्या नाम श्रीलंका में भी कई महिलाओं के हैं। लक्ष्मण का नाम 1645वें स्थान पर है। नेपाल में लोग अपने बच्चों का नाम शत्रुघ्न रखना काफी पसंद करते हैं। दुनिया में 17538 लोगों के नाम रावण, 10289 के विभीषण और 14 लोगों ने मेघनाद के नाम पर अपना नाम रखा है। 27592 के नाम कैकेयी हैं। चीन में भी कई लोगों ने यह नाम रखा है।

विज्ञापन

देवी-देवताओं पर रखे जाने वाले अन्य पसंदीदा नाम
मोहन, शंकर, गोपाल, गणेश, महेश, शिव, नारायण, हरि, जगदीश और विष्णु नाम भी खूब रखे जाते हैं। दुनिया के पसंदीदा नाम की श्रेणी में भारतीय देवियों में लक्ष्मी 290वें, राधा 456वें, दुर्गा 857वें और पार्वती 3129वें स्थान पर हैं।

मान्यता है कि देवताओं के नामों पर बच्चों का नाम रखने से भगवान का स्मरण होता रहता है। समय भले बदला हो लेकिन आज भी बच्चों के नाम देवी-देवताओं के नामों पर सबसे ज्यादा रखना पसंद करते हैं।  -महंत कृष्णदास महाराज, पनकी मंदिर

लोगों के व्यक्तित्व में उनके नाम का काफी असर पड़ता है। ऐसे में बच्चों के नाम रखते समय काफी सजगता रखनी चाहिए। हमारे धार्मिक नाम सदैव लोकप्रिय रहेंगे। राम का नाम लेने से मन को शांति मिलती है।  -बालयोगी अरुण पुरी चैतन्य, सिद्धनाथ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed