फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Ayodhya will have direct air connectivity with Prayagraj

Prayagraj Airport : अयोध्या का प्रयागराज से होगा सीधा हवाई संपर्क, महाकुंभ से पहले शुरू हो जाएगी सेवा

Sun, 31 Dec 2023 06:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 06:03 AM IST
सार

महाकुंभ से पहले संगमनगरी से रामनगरी अयोध्या के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रियों को यहां से अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध हो जाएगी। 

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Ayodhya will have direct air connectivity with Prayagraj
अयोध्या एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम की नगरी अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद वहां से कई शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होगी। जिन शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होनी है उसमें संगम नगरी भी शामिल है। महाकुंभ के पूर्व प्रयागराज का अयोध्या से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। इन दोनों शहरों को जोड़ने के लिए 20 सीट वाले छोटे विमान चलाए जाएंगे। अगले वर्ष लगने वाले माघ मेला के दौरान इसका ट्रायल भी हो सकता है।

विज्ञापन

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व पीएम मोदी ने रामनगरी को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात दी है। यहां हवाई अड्डा खुल जाने के बाद अब देश के कई प्रमुख शहरों से उसका सीधा हवाई संपर्क होना है। अयोध्या के लिए प्रयागराज से सीधी फ्लाइट शुरू करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विमानन कंपनियों को आमंत्रित भी किया है।

विज्ञापन


महाकुंभ को देखते हुए कुछ कंपनियों ने सीधी हवाई सेवा शुरू करने के लिए इच्छा भी जताई है। बताया जा रहा है कि अयोध्या में अगले माह आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रयागराज में माघ मेला भी शुरू हो जाएगा। इसी वजह से माघ मेला के दौरान विमानन कंपनियां इन दोनों शहरों को जोड़ने के लिए ट्रायल भी कर सकती है। इन दोनों शहरों के लिए 20 सीट वाले छोटे विमान चलाए जाने की तैयारी है। इसके अलावा चित्रकूट से भी प्रयागराज के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट के लिए भी चलेंगे छोटे विमान

चित्रकूट के लिए भी प्रयागराज से 20 सीट वाले छोटे विमान ही चलेंगे। इसके अलावा रामायण सर्किट के तहत चित्रकूट-प्रयागराज-अयोध्या के लिए भी 20 सीटर विमान चलाने की तैयारी है। प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति की चेयरमैन एवं सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि अयोध्या और चित्रकूट के लिए प्रयागराज से छोटे विमान ही चलेंगे। महज 30 से 40 मिनट में ही प्रयागराज से अयोध्या पहुंचा जा सकेगा। विमानन कंपनियों को इसके लिए आमंत्रित भी किया गया है। कहा कि महाकुंभ तक प्रयागराज का देश के कई महत्वपूर्ण शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed