फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pran Pratishtha Utsav: Ram's city will dance on the presentation of Murari Lal, NCZCC will organize the progra

प्राण प्रतिष्ठा उत्सव : मुरारी लाल की प्रस्तुति पर झूमेगी राम की नगरी, एनसीजेडसीसी 70 दिन कराएगा कार्यक्रम

Fri, 12 Jan 2024 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 05:37 PM IST
सार

मुरारी लाल शर्मा अपने ब्रज वंदना नृत्य के लिए जाने जाते हैं। मुरारी लाल ने अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए बताया कि पिछले 25 वर्षों से वह देश के विभिन्न राज्यों के छोटे-बड़े मंचों पर प्रस्तुति दे रहे हैं। लेकिन, अयोध्या में प्रस्तुति देना मेरे जीवन का सबसे अहम पल है।

विज्ञापन
Pran Pratishtha Utsav: Ram's city will dance on the presentation of Murari Lal, NCZCC will organize the progra
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर दुनिया भर की नजर टिकी है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से तमाम बड़े फनकार भी अपना हुनर दिखाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से भी बड़े कलाकारों का चयन किया जा रहा है, जो अयोध्या में चलने वाले 70 दिनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक केंद्र की ओर से पहले दिन यानी 14 जनवरी की प्रस्तुति के लिए मथुरा के कलाकार मुरारी लाल शर्मा (72) का चयन किया गया है।

विज्ञापन


मुरारी लाल शर्मा अपने ब्रज वंदना नृत्य के लिए जाने जाते हैं। मुरारी लाल ने अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए बताया कि पिछले 25 वर्षों से वह देश के विभिन्न राज्यों के छोटे-बड़े मंचों पर प्रस्तुति दे रहे हैं। लेकिन, अयोध्या में प्रस्तुति देना मेरे जीवन का सबसे अहम पल है। इस प्रस्तुति के लिए उन्हें ऐसा एहसास हो रहा है, जैसे वह पहली बार प्रस्तुति देने जा रहे हैं। इस प्रस्तुति का इंतजार वह उतनी ही बेसब्री से कर रहे हैं, जैसा इंतजार उन्होंने अपने जीवन की पहली प्रस्तुति के लिए किया था।
विज्ञापन


साथ ही इस बार रामनगरी में राम के समक्ष प्रस्तुति देना सौभाग्य की बात है। मुरारी ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के स्वागत में वह मयूर नृत्य और ब्रज वंदना की प्रस्तुति देंगे। इसमें उनके साथ दस अन्य कलाकार भी शामिल हैं। सभी प्रस्तुति की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का आभार जताते हैं कि अयोध्या जैसी पावन धरती पर प्रभु के स्वागत करने का मौका उन्हें दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले बृज वंदना गीतों में सांवरै कौ रंग से भरोगी.../सांवरा सू मैं खेलूं न होरी.../खेलत बसंत श्रीनंदलाल, भरे रंग सब ग्वाल बाल...कई ब्रज गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद मयूरी नृत्य करेंगे जो भगवान कृष्ण ने अपनी अनेक लीलाओं को ब्रज में किया था। यह नृत्य किसी विशेष अतिथि के स्वागत के लिए करते हैं। यह राम के स्वागत में मयूरी नृत्य की प्रस्तुति देंगे।



सांस्कृतिक केंद्र की ओर से इन आयोजनों में प्रस्तुति देने के लिए कुशल कलाकारों का चयन किया जा रहा है। ये कलाकार इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक केंद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। - सुरेश शर्मा, निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed