फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pran Pratishtha Mahotsav: Lord Shri Ram will be carved from grains on the sand of Sangam

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : संगम की रेती पर श्रीअन्न से उकेरें जाएंगे प्रभु श्रीराम, 15 से 22 जनवरी तक होंगे कार

Mon, 08 Jan 2024 11:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 11:06 AM IST
सार

इविवि के छात्र अभिनव मिश्रा ने बताया कि 15 से लेकर 22 जनवरी तक अलग अलग स्थानों पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 20 को संगम तट पर 21 हजार दिया जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वाले दिन संगम की रेती पर 60 कलाकारों की ओर से प्रभु श्रीराम की आकृति उकेरी जाएगी।

विज्ञापन
Pran Pratishtha Mahotsav: Lord Shri Ram will be carved from grains on the sand of Sangam
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : social media

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में छात्रों ने अपनी श्रद्धा जाहिर करने के लिए प्रभु श्रीराम की आकृति बनाने का निर्णय लिया है। यह भव्य आकृति संगम की रेती पर श्रीअन्न से बनाई जाएगी, जिसमें करीब 60 कलाकारों का योगदान होगा।

विज्ञापन

इविवि के छात्र अभिनव मिश्रा ने बताया कि 15 से लेकर 22 जनवरी तक अलग अलग स्थानों पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 20 को संगम तट पर 21 हजार दिया जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वाले दिन संगम की रेती पर 60 कलाकारों की ओर से प्रभु श्रीराम की आकृति उकेरी जाएगी।

विज्ञापन


यह आकृति अन्न के दानों पर उकेरी जाएगी, जिसमें गेहूं, चावल, सोयाबीन, उड़द, मक्का, मसूर, फलीदाना, राजमा, मूंग, चना, तुअर की दाल और ज्वार का इस्तेमाल किया जाएगा। छात्रों का दावा है कि यह आकृति बेहद आकर्षक होगी, जो सभी भक्तों के मन को मोह लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मानव शृंखला बनाकर देंगे एकता का संदेश

इविवि के छात्र आलोक त्रिपाठी व श्रीपति पांडेय का कहना है कि इस पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा। परेड मैदान पर मानव शृंखला बनाकर एकता का संदेश भी दिया जाएगा। वहीं, शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन की गाथा को भी दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed