फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will verify tenants on Nepal border

Ram Mandir: नेपाल सीमा पर किराएदारों का सत्यापन करेगी पुलिस, उड़ेगा ड्रोन

Thu, 11 Jan 2024 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jan 2024 10:37 AM IST
सार

एडीजी ने बताया कि बॉर्डर इलाके का निरीक्षण किया गया है। वहां मैदानी इलाका अधिक होने की वजह से उसकी निगरानी के लिए ड्रोन आवश्यक है। एडीजी ने वहां के पुलिस अधिकारियों से निगरानी के लिए जरूरत के हिसाब से ड्रोन की डिमांड करने को कहा है, जहां भी जरूरत होगी, वहां ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Police will verify tenants on Nepal border
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले को लेकर पुलिस अलर्ट है। नेपाल सीमा पर एक सप्ताह में आए किराएदारों का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान ड्रोन की मदद से भी सीमा की सुरक्षा जांची जाएगी।
विज्ञापन


एडीजी डॉ. केएस प्रताप कुमार ने सभी अफसरों के साथ मंगलवार की रात में ऑनलाइन मीटिंग की और इसके बाद निर्देश जारी कर दिया। एडीजी ने बताया कि अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नेपाल से भी श्रद्धालुओं का जत्था आएगा। साथ ही नेपाल से लोग गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले मकर संक्रांति मेले में भारी संख्या में खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। ऐसे में उन्हें कोई परेशानी ना हो, इसका खास ध्यान रखने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि बॉर्डर इलाके का निरीक्षण किया गया है। वहां मैदानी इलाका अधिक होने की वजह से उसकी निगरानी के लिए ड्रोन आवश्यक है। एडीजी ने वहां के पुलिस अधिकारियों से निगरानी के लिए जरूरत के हिसाब से ड्रोन की डिमांड करने को कहा है, जहां भी जरूरत होगी, वहां ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बड़हलगंज में धीरेंद्र शास्त्री की कथा का कार्यक्रम स्थगित, जानिए क्या है वजह

एडीजी ने आगे निर्देशित करते हुए कहा कि बॉर्डर से सटे होटलों में भी नियमित चेकिंग की जाए। वहां ठहरने वालों का आधार कार्ड से लगायत रुकने का उद्देश्य भी पुलिस पता करेगी। होटल, ढाबा और सड़कों पर 22 जनवरी तक नियमित चेकिंग अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed