फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will remain alert on the border of Nepal and Bihar

Ram Mandir: नेपाल और बिहार के बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट, शरारती तत्वों पर रखी है नजर

Sat, 30 Dec 2023 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Dec 2023 12:54 PM IST
सार

अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर आईजी ने आदेश जारी किए है। नेपाल-बिहार पर पुलिस अलर्ट हो गई है। यहां शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Police will remain alert on the border of Nepal and Bihar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर के कार्यक्रम को लेकर बिहार और नेपाल बॉर्डर पर भी पुलिस अलर्ट है। नेपाल और बिहार पुलिस से समन्वय स्थापित कर पुलिस शरारती तत्वों की निगरानी कर रही है। पूर्व में हुई सांप्रदायिक घटनाओं सहित माहौल बिगाड़ने वाले प्रकरणों में शामिल लोग राडार पर हैं। इस संबंध में आईजी रेंज जे. रविंद्र ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होगा। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जनवरी माह में ही जगह-जगह कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन


ऐसे में मौका देखकर खुराफातियों द्वारा माहौल बिगाड़ने के प्रयास करने की आशंका है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहेगा। गोरखपुर रेंज में बिहार सीमा से सटे कुशीनगर, देवरिया और नेपाल से सटे महराजगंज जनपद और गोरखपुर जिले में भी पुलिस सहित अन्य एजेंसियां अगले माह अलर्ट मोड पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जनकपुर से अयोध्या की राह आसान, आज से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
 

किसी तरह की गलत टिप्पणी करने, धार्मिक या सांप्रदायिक भावनाओं को उकसाने अन्य असामाजिक गतिविधि की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थानों की पुलिस से लेकर एलआईयू को सजग रहने के लिए कहा गया है।

आईजी जे रविंद्र ने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया सेल लोगों के सोशल साइट वाली गतिविधियों पर नजर रखेगी। साथ ही थानों की पुलिस अपने-अपने मोहल्लों में सतत निगरानी करेगी। नेपाल और बिहार बार्डर पर पुलिस की टीमें सीमा पार पुलिस अधिकारियों से तालमेल बिठाकर जानकारी जुटाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed