फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of Delhi expressed the joy of Pran Pratistha in pictures

Ram Mandir: दिल्ली के लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा की खुशी को तस्वीरों में पिरोया, सोशल मीडिया पर जमकर किए पोस्ट

Tue, 23 Jan 2024 02:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Jan 2024 02:02 AM IST
सार

राजधानी के लोगों ने इस दिन को और भी खास बनाने के लिए सारे इंतजाम पहले से ही किए हुए थे। घर-सोसाइटी दुल्हन की तरह सजकर तैयार थी। फूलों और दीयों की पंक्तियों से वक्त दिवाली की ओर जाता दिखा। लोगों ने इस दौरान कुर्ता इत्यादि में दीयों के साथ तस्वीरें साझा कर दिवाली-जैसा माहौल बना दिया।

विज्ञापन
People of Delhi expressed the joy of Pran Pratistha in pictures
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में डूबे दिल्लीवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सोमवार को सोशल मीडिया सुबह से ही उत्सव में डूबा रहा। व्हॉट्सएप, फेसबुक, एक्स समेत सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर संदेशों और बधाइयों की बाढ़ ही आ गई। हर कोई सोशल मीडिया में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इतना सक्रिय रहा कि अयोध्या की पल-पल की अपडेट फैमिली ग्रुप इत्यादि जगहों पर तुरंत पहुंचती रही।

विज्ञापन


राजधानी के लोगों ने इस दिन को और भी खास बनाने के लिए सारे इंतजाम पहले से ही किए हुए थे। घर-सोसाइटी दुल्हन की तरह सजकर तैयार थी। फूलों और दीयों की पंक्तियों से वक्त दिवाली की ओर जाता दिखा। लोगों ने इस दौरान कुर्ता इत्यादि में दीयों के साथ तस्वीरें साझा कर दिवाली-जैसा माहौल बना दिया। मंडावली की संजना ने कहा कि यह दिन उनके लिए दिवाली से कम नहीं है। दिवाली के दौरान वह घर पर नहीं थी, अब उन्हें दोबारा से दिवाली मनाने का मौका मिला है। इसलिए इस उत्सव को वह परिवार के साथ शानदार तरीके से मनाने में वह कसर नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने इस दिवस की यादों को सोशल मीडिया में भी जगह दी। लोग घर-सोसाइटी में हो रहे उत्सव की अपडेट सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करते रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान लोगों ने अयोध्या की फोटो को स्टेटस पर साझा करते हुए उनपर भगवान राम के गीतों को लगाया। घर मोरे परदेसिया, अवध में रघुराई, हृदय में श्रीराम हैं, इत्यादि भजन खूब ट्रेंड करते रहे। सुबह से ही पूजा-अर्चना की तस्वीरें वायरल होनी शुरू हो गई। अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तस्वीरें भी व्हॉट्स एप ग्रुप के जरिये पूरी राजधानी में चक्कर लगाती रहीं।

राम गीतों पर बनाई रील व वीडियो
इस दौरान लोगों ने भगवान राम के भजनों व गीतों पर छोटी-छोटी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्हें इस पर अन्य लोगों से खुश कर देने वाली प्रतिक्रियाएं मिली। किसी ने जय श्रीराम लिखा, तो कोई कमेंट्स में प्रभु राम के गुणगान करता नजर आया। यहां तक कि कई लोगों की भगवान राम से जुड़ी सोसाइटी व शहर की तस्वीरों पर हजारों-लाखों व्यूज व लाइक मिले। सोशल मीडिया पर पूरा दिन राममय माहौल रहा।

लोगों ने डीपी पर लगाई भगवान राम की फोटो
लोगों ने रामलला की स्थापना की खुशी अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर भगवान राम की फोटो लगाकर जाहिर की। किसी की डीपी पर राम मंदिर की फोटो, तो कहीं जय श्रीराम लिखा हुआ नजर आया। कई ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपनी फोटो को संपादित कर बैकग्राउंड में भगवान राम की विभिन्न आकृतियों को सजाकर व्हॉट्सएप, फेसबुक आदि पर अपलोड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed