फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ram Mandir: 10000 people from Madhya Pradesh will reach Ayodhya, VHP made this plan to visit Ram temple

Ram Mandir: मध्यप्रदेश से 10 हजार लोग पहुचेंगे अयोध्या, VHP ने राम मंदिर के दर्शन के लिए बनाई ये योजना

Mon, 08 Jan 2024 06:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Jan 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश से करीब 10 हजार लोग अयोध्या जाएंगे। इनमें मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वालों के परिजन, कारसेवक, विहिप कार्यकर्ता और निधि समर्पण अभियान के प्रमुख भूमिका निभाने वाले शामिल होंगे। कार सेवकों को विशेष ट्रेन से ले जाने का इंतजाम भी किया जा रहा है...
loader
Ram Mandir: 10000 people from Madhya Pradesh will reach Ayodhya, VHP made this plan to visit Ram temple
Madhya Pradesh: Ram mandir - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। पीएम मोदी के द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने देशभर से एक लाख लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराने का कार्यक्रम तैयार किया है। इसके लिए विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश से करीब 10 हजार लोग अयोध्या जाएंगे। इनमें मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वालों के परिजन, कारसेवक, विहिप कार्यकर्ता और निधि समर्पण अभियान के प्रमुख भूमिका निभाने वाले शामिल होंगे। कार सेवकों को विशेष ट्रेन से ले जाने का इंतजाम भी किया जा रहा है।

वीएचपी से जुड़े लोगों ने बताया कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए संघ परिवार ने मध्य प्रदेश सहित देश के सभी 45 प्रांतों में एक जनवरी 2024 से मकर संक्रांति तक हल्दी से रंगे अक्षत से घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जाएगा। अयोध्या जाने वाले दल में महिलाएं भी शामिल रहेगी। मध्य भारत के सभी दर्शनार्थियों के लिए राम जन्मभूमि न्यास की आरे से 17 फरवरी का दिन तय किया गया है। जबकि मालवा प्रांत का जत्था 5 फरवरी और महाकौशल के जिलों से दर्शनार्थियों का दल 16 फरवरी को अयोध्या पहुंचेगा।

एमपी के इन जिलों से बनी अयोध्या जाने वालों की सूची

विहिप ने देशव्यापी अभियान के लिए रेल मंत्रालय के समक्ष विशेष ट्रेनें चलाने का आग्रह किया है। वीएचपी के अलावा आरएसएस के अन्य अनुषांगिक संगठनों को भी इस अभियान में लगाया गया है। मध्यप्रदेश के तीनों प्रांत मध्य भारत, महाकौशल और मालवा प्रांत के सभी जिलों से ढाई-ढाई हजार लोगों की सूची तैयार की गई है। इनके अलावा संघ परिवार और विहिप से जुड़े ढ़ाई तीन हजार अतिरिक्त कार्यकर्ता भी जाएंगे। हर जिले से कार सेवकों को सहित मंदिर आंदोलन के बलिदानी परिवारों की सूची भी तैयार की गई है। मंदिर निर्माण के निधि समर्पण अभियान में भाग लेने वालों को भी शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed