फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Incense sticks will be made in Kanpur from the flowers offered at the feet of Shri Ram in Ayodhya

UP: अयोध्या में श्रीराम के चरणों में चढ़े फूलों से कानपुर में बनेगी अगरबत्ती, कंपनी फूल का मंदिर कमेटी से करार

Thu, 28 Dec 2023 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 28 Dec 2023 10:46 AM IST
सार

Kanpur News: कंपनी के संस्थापक अंकित अग्रवाल ने बताया कि अब अयोध्या के मंदिरों से फूलों को उठाकर अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए करार हो चुका है। अयोध्या में कंपनी के प्लांट में रोज 700 किलोग्राम फूलों को रोजाना रिसाइकिल किया जाता है।

विज्ञापन
Incense sticks will be made in Kanpur from the flowers offered at the feet of Shri Ram in Ayodhya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम के चरणों में चढ़ने वाले फूलों से अब कानपुर में अगरबत्ती-धूपबत्ती बनेगी। ऐसा संभव होगा आईआईटी से इंक्यूबेटेड स्टार्टअप कंपनी फूल की मदद से। इसके लिए कंपनी का मंदिर कमेटी से करार हो गया है। 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के बाद से फूलों को उठाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के इंक्यूबेशन सेल से इंक्यूबेटेड कंपनी फूल धार्मिक स्थलों से फूलों को एकत्र कर उससे धूपबत्ती और अगरबत्ती तैयार करती है। उनका यह स्टार्टअप विश्व भर में अपनी पहचान बना चुका है। धूपबत्ती और अगरबत्ती तैयार करने के अलावा कंपनी ने लेदर का विकल्प फ्लेदर भी तैयार किया है।
विज्ञापन

इससे आने वाले समय में धार्मिक स्थलों पर पहनने के लिए चप्पल तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा कई बड़ी ब्रांडेड कंपनी ने भी फ्लेदर को अपना लिया है। कंपनी शहर के अलावा बद्रीनाथ, केदारनाथ, वाराणसी, बोधगया में भी फूलों को एकत्र करने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट में रोज 700 किलोग्राम फूल होते हैं रिसाइकिल
अयोध्या के भी कुछ मंदिरों जैसे हनुमान गढ़ी, नागेश्वर नाथ मंदिर, अम्माजी मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर से फूलों को एकत्र किया जा रहा है। कंपनी के संस्थापक अंकित अग्रवाल ने बताया कि अब अयोध्या के मंदिरों से फूलों को उठाकर अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए करार हो चुका है। अयोध्या में कंपनी के प्लांट में रोज 700 किलोग्राम फूलों को रोजाना रिसाइकिल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed