फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   free treatment and operation done in hospitals in Gorakhpur on occasion of Shri Ram Mandir Pran Pratistha

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: गोरखपुर में अस्पतालों में मिलेगा निशुल्क इलाज, मोतियाबिंद का होगा फ्री में ऑपरेशन

Sun, 21 Jan 2024 11:28 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Jan 2024 11:28 AM IST
सार

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गोरखपुर में भी विभिन्न अस्पतालों में निशुल्क उपचार और ऑपरेशन किया जाएगा। कई अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कंबल आदि भी वितरित करेंगे।
 

विज्ञापन
free treatment and operation done in hospitals in Gorakhpur on occasion of Shri Ram Mandir Pran Pratistha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को गोरखपुर में भी विभिन्न अस्पतालों व डॉक्टरों की तरफ से निशुल्क उपचार और ऑपरेशन कर मरीजों को रोग से मुक्ति दिलाई जाएगी। कई जगह मरीजों को पैथालॉजी जांच में भी 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। कई अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कंबल आदि भी वितरित करेंगे।

विज्ञापन


आर्थो सर्जन डॉ. ऋतेश ने बताया कि निशुल्क जांच की सुविधा दाउदपुर स्थित आशा हाईवे हॉस्पिटल पर मिलेगी। यहां हड्डी रोग से जुड़ी सामान्य जांचें जैसे सीरम, यूरिक एसिड, हड्डियों की मजबूती जांचने के लिए बीएमडी के अलावा शुगर की जांच भी निशुल्क होगी। एक्स-रे में भी रियायत दी जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल भी भेंट किए जा रहे हैं। ओपीडी में आने वाले जिन मरीजों को जरूरत होगी उन्हें भी कंबल दिया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. वाई सिंह करेंगे 11 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन
22 जनवरी को संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल में 11 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए अब तक लगभग 48 रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इससे पहले गोकुलधाम वृद्ध आश्रम के छह बुजुर्गों का भी मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए की तरफ से भी होगा आयोजन
आईएमए कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इमरान अख्तर ने बताया कि 22 तारीख को कई जगह डॉक्टर ओपीडी में मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे। इसके अलावा डॉ. अमित मिश्र हड्डी के मरीजों की निशुल्क जांच व उपचार करेंगे। सीतापुर आई अस्पताल स्थित आईएमए के कार्यालय में हर दिन निशुल्क ओपीडी चलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed