Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   e: In Prayagraj Magh Mela too, there will be darshan of Ramlala seated in Ayodhya, the statue will be installe

राम मंदिर : माघ मेले में भी होंगे रामलला विराजमान के दर्शन, चंद्रयान 3 मॉडल में दिखेगी सशक्त भारत की तस्वीर

Sun, 21 Jan 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 02:20 PM IST
सार

माघ मेले के परेड ग्राउंड में लगे इस झांकी का 25 जनवरी को इसका उद्घाटन किया जाएगा। राम लला के साथ राम दरबार की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जाएगी, क्योंकि यह अस्थायी निर्माण है। राम मंदिर का यह मॉडल पूरे माघ मेला के दौरान आठ मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बना रहेगा।

विज्ञापन
e: In Prayagraj Magh Mela too, there will be darshan of Ramlala seated in Ayodhya, the statue will be installe
माघ मेले में तैयार किया जा रहा अयोध्या राम मंदिर का मॉडल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार सभी को है। हर कोई उनकी एक झलक पाना चाहता है। माघ मेला क्षेत्र में अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन होंगे। परेड ग्राउंड में राम मंदिर का मॉडल बनाया जा रहा है। मंदिर के इस मॉडल में अयोध्या में स्थापित रामलला की मूर्ति जैसी ही प्रतिमा रखी जाएगी।

विज्ञापन





विज्ञापन





इसके निर्माण की देखरेख में लगे विपिन तिवारी ने बताया कि अयोध्या में राम लला की मूर्ति को नेपाल की जिस गंडकी नदी के पत्थर से बनाया गया है, उसी नदी का पत्थर भी मंदिर के इस मॉडल में राम लला की मूर्ति के पास रखा जाएगा। मॉडल में स्थापित की जाने वाली राम लला की मूर्ति को प्लास्टर ऑफ पेरिस, मिट्टी, लकड़ी और कागज की सहायता से बनाया जा रहा है। कलकत्ता से आए कारीगर राम लला की मूर्ति को अयोध्या में स्थापित प्रतिमा जैसा रूप देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को इसका उद्घाटन किया जाएगा। राम लला के साथ राम दरबार की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जाएगी, क्योंकि यह अस्थायी निर्माण है। राम मंदिर का यह मॉडल पूरे माघ मेला के दौरान आठ मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बना रहेगा।

Trending Videos

राम मंदिर मॉडल के बगल में बना है चंद्रयान-3 का मॉडल

राम मंदिर मॉडल के बगल में ही चंद्रयान-3 का मॉडल भी बनाया गया है। इसके अंदर भारतीय सेना के हथियारों और मिशाइलों के मॉडल भी बनाए जाएंगे। एलईडी स्क्रीन पर चंद्रयान से जुड़ी हुई जानकारी को भी दिखाया जाएगा।










विपिन तिवारी ने बताया कि चंद्रयान-3 का मॉडल देखने के लिए 30 रुपये का टिकट रखा जाएगा, जबकि रामलला के दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed