फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diwali in Delhi on the occasion of Pran Pratistha Mahotsav in Ram Temple

Ramlala Pran Pratishtha: दिल्ली में फिर मनी दिवाली, सजीं सड़कें और गलियां, हर तरफ लहराए राम नामी झंडे

Tue, 23 Jan 2024 04:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Jan 2024 04:19 AM IST
सार

दिल्ली के मंदिरों में सुबह से रामनाम की धुन गूंजने लगी। दिन चढ़ते ही बाजारों, मंदिरों व आवासीय इलाकों में लगी स्क्रीन पर दिल्लीवासियों ने अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव लाइव देखा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव समेत दूसरे केंद्रीय मंत्री दिल्ली के अलग-अलग मंदिरों में महोत्सव के साक्षी बने।

विज्ञापन
Diwali in Delhi on the occasion of Pran Pratistha Mahotsav in Ram Temple
दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित यमुना किनारे में कई हजार दिए जलाये गए। साथ ही अतिशबाजी भी की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली राममय हो गई। सोमवार सजावट हर तरफ नजर आई। सड़कों व गलियों में दिन भर राम नाम के झंडे लहराते रहे। जगह-जगह सजावट में लगे फूल खुशबू बिखेर रहे थे। 

विज्ञापन


मंदिरों में सुबह से रामनाम की धुन गूंजने लगी। दिन चढ़ते ही बाजारों, मंदिरों व आवासीय इलाकों में लगी स्क्रीन पर दिल्लीवासियों ने अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव लाइव देखा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव समेत दूसरे केंद्रीय मंत्री दिल्ली के अलग-अलग मंदिरों में महोत्सव के साक्षी बने। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके कैबिनेट सहयोगी और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित भंडारे में पहुंचे। इस दौरान आप नेताओं ने शोभा यात्रा भी निकाली। अंधेरा होने से पहले दिल्ली दिवाली की तरह की जगमगाने लगी। आवासीय कालोनियों में लोग दीप जलाकर प्राण प्रतिष्ठा के बाद खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधान सभा के कई आयोजनों में हिस्सा लिया। जबकि कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज व आतिशी ग्रेटर कैलाश व कालकाजी में मौजूद रहीं। आप के दूसरे सभी विधायकों ने अपनी विधान सभाओं में सुंदर कांड का पाठ करने के साथ शोभा यात्रा निकाली और भंडारा लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राममय रही पूरी दिल्ली
आम दिल्लीवासियों ने भी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अपने अंदाज में मनाया। लोगों ने अपने इलाके की सजावट कर रखी थी। सभी बाजारें भी सजी थीं। रामनामी भगवा झंडे के साथ इसमें फूलों को भी इस्तेमाल हुआ था। कई जगह पर धूप बत्ती जलाकर पूजा की गई। काॅलोनियों में महिलाओं ने कलश यात्राएं निकाली। पूरे रास्ते यह राम की स्तुति करती रहीं। इसका सबकी छटा निराली लग रही थी। शोभायात्राओं के साथ बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक साथ-साथ चलते दिखे। दिन भर की सजावट शाम दीपों की रोशनी में और भी खूबसूरत दिख रही थी। बाजारों, कालोनियों से लेकर घरों तक में लोगों ने दीप जलाएं।

आप ने किया सुंदरकांड पाठ, शोभायात्रा निकाली
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और दिल्लीवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। अरविंद केजरीवाल ने आरके आश्रम मार्ग स्थित अल्बर्ट स्क्वायर में रामलला की मूर्ति स्थापना की। वह सबसे पहले नई दिल्ली विधानसभा स्थित उद्यान मार्ग पहुंचे। यहां उन्होंने रामायण पाठ और कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पंचकुइयां रोड स्थित आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां वह प्राचीन संन्यास आश्रम शिव हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। ब्यूरो

उत्साह इतना कि कम पड़ गए ध्वज
रविवार को दोपहर तक दुकानों पर रामनामी भगवा ध्वज की कमी हो गई। मांग इतनी थी कि दुकानदारों को फिर से इसे मंगाना पड़ा। रिहायशी कॉलोनियों में भगवा ध्वज लोग घरों के बाहर लगाए। वाहनों पर बांधकर फेरी लगाई। दोपहर तक सड़कें भगवा रंग में रंग गईं। पटेल नगर कॉलोनी में कॉलोनी राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के साथ निवासियों ने फेरी लगाई। लोगों ने भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लिया। यहां मेयर डॉ शैली ओबरॉय भी पहुंचीं और लोगों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए। 

आवासीय कॉलोनियों में बजी राम धुन
दिल्ली की आवासीय कॉलोनियों में सोमवार को दिनभर राम धुन बजती रही। सुबह से जगह-जगह भंडारे लगे, लोगों ने लाइन में खड़े होकर भंडारे का प्रसाद लिया। बच्चे माथे पर भगवा रामनामी बांधे, हाथों में ध्वज लेकर जयश्रीराम का जयघोष किया, फेरी लगाई। युवाओं में गजब का जोश दिखा, इन्होंने बाइक दौड़ाई। महिलाएं राम धुन पर झूमती रहीं। कई घरों में सुंदरकांड पाठ हुआ।
दिल्ली की करीब हर एक कॉलोनी का माहौल राम मय रहा। कॉलोनी की सड़कों पर रविवार शाम को टेंट लग गए, कालीन बिछ गई, कुर्सियां लगीं और यहां सामूहिक भजन कीर्तन चालू हो गया। मयूर विहार के आचार्य निकेतन में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास इमारतों पर इलेक्ट्रिक लड़ियों से रोशनी हुई, जैसे दिवाली हो। दिये और मोमबत्तियां जलाई गईं। 

निकली श्रीराम शोभायात्रा
सूरजमल विहार के ए ब्लॉक स्थित श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। श्री नानक फाउंडेशन की आयोजित इस यात्रा में 500 से भी ज्यादा लोगों ने सहभागिता दी। इसमें रामायण के चरित्र का वर्णन करने के उद्देश्य से झांकियां भी दिखाई गई, जिसका समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर अंकित गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान प्रभु राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

दिन में रामनामी भगवा से पटी दिल्ली, शाम को मनी दिवाली
रामनामी भगवे से मानो दिल्ली की सड़कें पट गई हों। पूर्वी दिल्ली में करावल नगर, गोकलपुरी, उत्तर पूर्वी दिल्ली में बुराड़ी, मुखर्जी नगर, उत्तरी दिल्ली में रोहिणी, पीतमपुरा, पंजाबी बाग, नरेला, किराड़ी, मुंडका, पश्चिमी दिल्ली में राजौरी गार्डेन, तिलक नगर, जनकपुरी, डाबड़ी, दशरथपुरी, सागरपुर, दक्षिण पश्चिम दिल्ली में पालम, राजनगर, साध नगर, नजफगढ़, बिजवासन और द्वारका से समालखा तक कोई ऐसी कॉलोनी नहीं, जहां माहौल राम मय न रहा हो। इसी प्रकार घिटोरनी, आया नगर, मदनपुर खादर तक दिन में पटाखे छोड़े गए। शाम को दिये और लड़ियों से कॉलोनी में दिवाली मनी। भंडारे, कीर्तन, गीत संगीत से हर कॉलोनी में अपने राम का स्वागत किया। 

दीपोत्सव से जगमग हुई राजधानी, भजन-गीत गाते हुए चली रामभक्तों की टोली
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी दिल्ली जगमगा उठी। लोगों ने अपने घरों में दीप तो जलाए ही साथ ही बड़े-बड़े ग्राउंड में भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़े ही उत्साह के साथ राम भक्त भजन-कीर्तन करते हुए शरीक हुए। कई कॉलोनियोें में राम की झांकियां निकाली गईं। वहीं, यमुना के किनारे बने वासुदेव घाट पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दीप जलाकर पूजा अर्चना की। बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल समाज की तरफ से बनाई गई राम मंदिर की प्रतिकृति के सामने इस मौके पर दस हजार दीप जलाए गए।  सोमवार की सुबह प्रभातफेरी से शुरु हुई वहीं दोपहर का वक्त शोभायात्रा, स्क्रीन पर अयोध्या का सीधा प्रसारण देखने में लोगों का बीता। शाम ढलते ही जगह-जगह दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मुखर्जी नगर दशहरा मैदान में 51000 दीपों की दीपमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय लोग भजन कीर्तन करते हुए कार्यक्रम में शरीक हुए। हर कोई दीप प्रज्वलित कर प्रभु को ध्यान किया। स्थानीय सांसद मनोज तिवारी व विधायक दिलीप पांडेय ने इस कार्यक्रम में शिरकत किए। 

चांदनी चौक के व्यापारियों में भी दिखा उत्साह  
नई दिल्ली। नई दिल्ली के कटरा नवाब व्यापारी एसोसिएशन ने भी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह से जश्न मनाया। इस दौरान व्यापारियों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम की आरती उतारी। इसे ऐतिहासिक महोत्सव कहते हुए व्यापारी नरेश जैन ने कहा कि 500 वर्षों से अधिक का इंतजार आज खत्म हो गया है। हम जल्द ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed