फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devraha Baba had said that the construction of Ram temple will be completed without any hindrance

Ram Mandir: बोले थे देवरहा बाबा, बिना किसी विघ्न के पूरा होगा राम मंदिर निर्माण

Tue, 16 Jan 2024 09:42 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 09:42 AM IST
सार

देवरहा बाबा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा और  निर्विघ्न बनेगा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कृष्ण मुरारि मिश्रा ने बताया इस बारे में यह ... 

विज्ञापन
Devraha Baba had said that the construction of Ram temple will be completed without any hindrance
देवरहा बाबा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरहा बाबा की इच्छा थी कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बने। वह अक्सर बातचीत में कहा करते थे कि श्रीराम मंदिर जरूर बनेगा और निर्विघ्न बनेगा। बाबा भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी भविष्यवाणी 22 जनवरी को सच सााबित होने जा रही है। यह कहना है अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कृष्ण मुरारि मिश्रा का।

विज्ञापन

देवरहा बाबा

सर सैयद नगर में एएमयू और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी के कुलपति रहे प्रो. हरवंश लाल शर्मा के आवास देवरहा कुटीर पर बाबा का मंदिर भी है। प्रो. शर्मा के आध्यात्मिक गुरु देवरहा बाबा थे। प्रोफेसर हरवंशलाल शर्मा के दामाद प्रो.कृष्णमुरारि मिश्रा ने बताया कि संपूर्ण भारतीय गृहस्थों में यह अकेला मंदिर है, जहां चार बार देवरहा बाबा आए थे, तब उन्होंने कहा था कि मंदिर निर्माण से किसी भी समुदाय को परेशानी नहीं होगी। देवरहा बाबा मंदिर में बाबा की प्रतिमा नहीं है, लेकिन उनका तैलीय चित्र है। 
विज्ञापन


वर्ष 1972 में पहली बार आए देवरहा बाबा ने चार-पांच घंटे वैदिक मंत्रों का जाप कर चित्र में प्राण प्रतिष्ठा की थी। इसके बाद वर्ष 1974 में आए थे। दो बार वर्ष 1967 से पहले आए थे। वर्ष 1969 में एक बार देवरिया जिले के लार में देवरहा बाबा के आश्रम पर प्रो. हरवंश लाल शर्मा के साथ वह गए थे। प्रो. मिश्रा ने कहा कि उनके ससुर प्रो. हरवंश लाल शर्मा ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी के कुलपति पद का कार्यभार झांसी के ओरछा में स्थित श्रीराम मंदिर में ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो कृष्ण मुरारी मिश्रा


देवरहा बाबा मंदिर में होगा दीप प्रज्ज्वलन
प्रो. कृष्ण मुरारि मिश्रा ने कहा कि देवरहा बाबा मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा पर दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। मंदिर को फूलों से सजाएंगे।

पिसावा में देवरहा बाबा का आश्रम
अलीगढ़ जिले के पिसावा क्षेत्र के महगौरा गांव में देवरहा बाबा के शीतलवन आश्रम है, जहां हर साल गुरु पूर्णिमा पर मेला लगता है। आश्रम संचालक जगन्नाथ दास का कहना है कि कई बार यहां देवरहा बाबा आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed