{"_id":"659548cb39dba2904f037d68","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-participated-in-vikas-bharat-sankalp-yatra-in-sant-kabir-nagar-2024-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: संतकबीरनगर में बोले डिप्टी CM, राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का न्यौता न मिलने पर कुछ लोगों को है दर्द","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: संतकबीरनगर में बोले डिप्टी CM, राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का न्यौता न मिलने पर कुछ लोगों को है दर्द
Wed, 03 Jan 2024 05:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Jan 2024 05:15 PM IST
सार
मेंहदावल के करमैनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का न्यौता न मिलने पर कुछ लोगों को दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
मेंहदावल के करमैनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार तथा उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आई है, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार हुआ है। कुछ लोगों को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी न्यौता न मिलने से पेट में दर्द हो रहा है। वे ऐसे लोग हैं जो न कभी राम के हुए न समाज के हुए। वह बुधवार को मेंहदावल के करमैनी गांव में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब-जब केंद्र तथा प्रदेश में गैर भाजपा सरकारें रही हैं। लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। सरकार की योजनाएं कागजों में चलती थीं। आम जनता त्रस्त थी। 2014 से जब देश की अवाम ने भ्रष्ट सरकारों को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की बागडोर सौंपी, तब से अभ्युदय भारत का उदय होने लगा। आज देश के गरीब को विकट बीमारियों की स्थिति में कर्ज नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से उसे देश के अच्छे से अच्छे स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क इलाज मिलेगा। उसके खर्च को केंद्र सरकार वहन करेगी। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं। हर घर को निशुल्क विद्युत कनेक्शन तथा हर परिवार को निशुल्क उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया है। आज देश के किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक हर गांव अयोध्या धाम, हर मंदिर राम का मंदिर है। इसलिए दीपावली की तरह दीप जलाना है। 2024 में उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम फहरेगा। इसका सभी लोग संकल्प लें कि अबकी बार 400 के पार सीटें मिलेंगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को उपमुख्यमंत्री ने प्रमाणपत्र भी दिया।
इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अनिल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव, दीपू सिंह, हैप्पी राय, गणेश पांडेय, अरुण सिंह, शक्तिमणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, संदीप तिवारी, इंद्रसेन सिंह, दयाराम मिश्रा, डॉक्टर दिलीप मणि त्रिपाठी, सेतभान राय, अत्र मुनि राय, दीनानाथ राय, सुभाष पांडेय, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।