फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: BJP will allow 21000 people to have darshan of Ram Lalla.

Delhi : भाजपा 21000 लोगों को कराएगी रामलला के दर्शन, अगले हफ्ते पांच स्पेशल ट्रेनों से तीर्थाटन का निर्णय

Wed, 31 Jan 2024 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 02:17 AM IST
सार

हनुमत व राम कथा के साथ ही प्रदेश भाजपा दिल्ली के सभी जिलों के लोगों को रामलला का दर्शन कराएगी। पहले चरण में दिल्ली से 21000 लोगों को तीर्थाटन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Delhi: BJP will allow 21000 people to have darshan of Ram Lalla.
राम मंदिर की एक आकर्षक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आभामंडल को भाजपा लोकसभा चुनाव तक बरकरार रखने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। हनुमत व राम कथा के साथ ही प्रदेश भाजपा दिल्ली के सभी जिलों के लोगों को रामलला का दर्शन कराएगी। पहले चरण में दिल्ली से 21000 लोगों को तीर्थाटन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। चांदनी चौक जिले के लोगों को सबसे पहले भगवान राम का दर्शन करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


विशेष रणनीति के तहत भाजपा ने अगले सप्ताह पांच स्पेशल ट्रेनों से तीर्थाटन कराने का निर्णय लिया है। पांच फरवरी को ट्रेन से 1500 लोगों को अयोध्या धाम ले जाने की योजना तैयार की है। पहले चांदनी चौक जिले के लोगों को जाने का मौका मिलेगा। इसके बाद केशवपुरम जिले के लोग जाएंगे। हालांकि ये मुफ्त नहीं होगा।
विज्ञापन


प्रत्येक श्रद्धालु से भाजपा आने-जाने, ठहरने, खाने-पीने और मंदिर दर्शन कराने तक 800 रुपये लेगी। योजना के तहत 5, 6, 8 और 9 फरवरी को विशेष ट्रेन से दिल्ली वाले अयोध्या धाम जाएंगे। इसके पहले प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल 2 फरवरी को त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अयोध्या धाम राम मंदिर का दर्शन कराने के लिए ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक जनों को यह तीर्थयात्रा निशुल्क कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में लगेगा बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार लगवाएंगे। आगामी एक से तीन फरवरी को होने वाली पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। चौथा पुस्ता नगर के सामने यमुना खादर स्थित डीडीए के विशाल मैदान में इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।


तिवारी ने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र में पहली बार बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन हो रहा है जिसमें एक दिन दिव्य दरबार का भी आयोजन होगा। अनुमान है कि तीन दिन की कथा में आठ लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed