फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deepotsav will be celebrated in Canada On occasion of Ram Lalla life consecration in Ayodhya

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कनाडा में मनेगा दीपोत्सव, बर्फ पर लिखेंगे श्रीराम

Tue, 09 Jan 2024 08:18 AM IST
नवीन दलाल श्याम नंदन कुमार, हिसार (हरियाणा)
श्याम नंदन कुमार, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Jan 2024 08:18 AM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हरियाणा से जाकर कनाडा में बसे प्रवासियों समेत पूरे हिंदू समाज में जबर्दस्त उत्साह है। इस मौके को अवसर में बदलते हुए हिंदू स्वयंसेवक संघ ने बर्फ के ऊपर श्रीराम लिखकर प्रकाश सज्जा करने की तैयारी की है। 

विज्ञापन
Deepotsav will be celebrated in Canada On occasion of Ram Lalla life consecration in Ayodhya
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर विदेश में बैठे हिंदू भी दीपमालाएं सजाएंगे। कनाडा में हिंदू स्वयंसेवक संघ की ओर से इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। करीब 50 हजार हिंदू परिवार इस मौके पर अपने घरों में दो दिन दीपमालाएं जलाएंगे। 30 बड़े मंदिरों में अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाने की योजना है। टोरंटो में बर्फ के ऊपर श्रीराम लिखकर प्रकाश सज्जा की जाएगी। मंदिरों में सत्संग के माध्यम से लोगों के बीच पूजित अक्षत बांटे जा रहे हैं।

विज्ञापन


कनाडा इंडिया ग्लोबल फोरम हरियाणा के संयोजक हिसार निवासी डॉ. ऋषिराम आचार्य ने बताया कि हरियाणा से जाकर कनाडा में बसे प्रवासियों समेत पूरे हिंदू समाज में जबर्दस्त उत्साह है और लोग स्वत: स्फूर्त भाव से घरों को सजाने की तैयारी कर रहे हैं। हिंदू स्वयंसेवक संघ, कनाडा-इंडिया ग्लोबल फोरम, जियो गीता, राधा माधव हेरिटेज सेंटर, विष्णु मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत कई दर्जन संगठन इस काम में दिन-रात लगे हुए हैं।
विज्ञापन


डा. आचार्य ने कहा कि 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा होगा, उस समय कनाडा में रात का समय रहेगा। ऐसे में कनाडा के हिंदुओं ने 21-22 जनवरी और 22-23 जनवरी की रात मंदिरों, घरों और सामुदायिक स्थलों को दीपमालाओं से सजाने की तैयारी की है। प्रचारक संतोष जी और धर्मेन्द्र ढोलकिया के नेतृत्व में ग्रेटर टोरंटो में कार्यक्रम को यादगार बनाने की योजना है। यहां बर्फबारी हो रही है। इस मौके को अवसर में बदलते हुए हिंदू स्वयंसेवक संघ ने बर्फ के ऊपर श्रीराम लिखकर प्रकाश सज्जा करने की तैयारी की है। विष्णु मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों को रोशनी से नहाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या पहुंच चुके हैं कुछ स्वयंसेवक, प्राण प्रतिष्ठा के बाद आएगा दूसरा जत्था
डॉ. आचार्य ने बताया कि कनाडा में रहने वाले हिंदू श्रीराम लला के भव्य-दिव्य स्वरूप और मंदिर को देखने के लिए लालायित हैं। कुछ स्वयंसेवक भारत पहुंच भी गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अधिक भीड़ न हो, इसलिए लोगों से 22 जनवरी के बाद ही अयोध्या पहुंचने की अपील की जा रही है।


गीता महोत्सव के दौरान भी ऑनलाइन जुड़े थे कनाडा के हिंदू
कनाडा इंडिया ग्लोबल फोरम के संयोजक डॉ. आचार्य ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव में भी यहां के लोग आनलाइन जुड़े थे और गीता पाठ में भाग लिया था। इस बार उत्साह पहले के सभी कार्यक्रमों से अधिक दिख रहा है। जहां-जहां हिंदू हैं, इस त्योहार को उत्साह से मना रहे हैं। अमेरिका, गुयाना, त्रिनिदाद, फिजी और सूरीनाम में हिंदू स्वयंसेवक संघ के लोग इस मौके को दीपावली के तौर पर मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed