फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Books sent to Ayodhya from Gita Press for guests

Ram Mandir: अतिथियों के लिए गीता प्रेस से अयोध्या रवाना की गईं पुस्तकें, उपहार स्वरूप में दी जाएंगीं भेंट

Sat, 13 Jan 2024 11:05 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Jan 2024 11:05 AM IST
सार

अयोध्या दर्शन, 1972 में प्रकाशित कल्याण के विशेषांक श्रीरामांक का परिवर्धित संस्करण, अयोध्या महात्म्य व गीता दैनंदिनी शामिल है। 12 अति विशिष्ट अतिथियों के लिए आर्ट पेपर पर प्रकाशित श्रीरामचरितमानस की प्रतियां भी भेजी गई हैं।

विज्ञापन
Books sent to Ayodhya from Gita Press for guests
गीता प्रेस से प्रकाशित पुस्तकें अयोध्या रवाना हो गईं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को उपहार स्वरूप भेंट करने के लिए गीता प्रेस से प्रकाशित पुस्तकें शुक्रवार को अयोध्या रवाना की गईं। इनमें 10 हजार अयोध्या दर्शन पुस्तकें हैं, जिन्हें प्रसाद के साथ श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा। इसके अलावा तीन पुस्तकों व गीता दैनंदिनी (डायरी) के 51 बंडल भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इनमें अयोध्या दर्शन, 1972 में प्रकाशित कल्याण के विशेषांक श्रीरामांक का परिवर्धित संस्करण, अयोध्या महात्म्य व गीता दैनंदिनी शामिल है। 12 अति विशिष्ट अतिथियों के लिए आर्ट पेपर पर प्रकाशित श्रीरामचरितमानस की प्रतियां भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी, अजय प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष कुमार उपाध्याय ने पूजा कर वाहन को रवाना किया। पैडलेगंज से होते हुए वाहन जब इंदिरा नगर के सामने पहुंचा तो वहां पहले से खड़ी 50 से अधिक महिलाओं ने वाहन की पूजा-अर्चना व आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed