फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Temple: Akshat Kalash Yatra, chariots along with tableaux of Ram Darbar, city becomes saffron

अयोध्या राम मंदिर : रामदरबार की झांकियों संग रथ निकली अक्षत कलश यात्रा, भगवामय हुआ शहर

Mon, 01 Jan 2024 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 12:56 PM IST
सार

शाम 3:30 बजे राम- लक्ष्मण की झांकी से सुसज्जित रथ पर सवार होकर भगवा ध्वज लहराया गया। शंख ध्वनि और पूर्व नियोजित योजना के अनुसार यात्रा शुरू हो गई। सहप्रांत प्रचारक मुनीश और विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को शोभायात्रा के रूट की जानकारी प्रदान की।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Akshat Kalash Yatra, chariots along with tableaux of Ram Darbar, city becomes saffron
राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संघ परिवार की ओर से रविवार को नगर उत्तर भाग की ओर से निकाली गई भव्य अक्षत कलश यात्रा से शहर भगवामय हो गया।परेड ग्राउंड राम भक्तों के समूह को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती रवाना किया। शाम 3:30 बजे राम- लक्ष्मण की झांकी से सुसज्जित रथ पर सवार होकर भगवा ध्वज लहराया गया। शंख ध्वनि और पूर्व नियोजित योजना के अनुसार यात्रा शुरू हो गई। सहप्रांत प्रचारक मुनीश और विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को शोभायात्रा के रूट की जानकारी प्रदान की।

विज्ञापन

राष्ट्र सेविका समिति की रचना सिंह, कंचन लता समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं के माथे पर तिलक, रोली, अक्षत लगाया। संघ के भाग प्रचारक राज्यवर्धन, कार्यवाह मुकेश के नेतृत्व में एक ही नारा एक ही काम जय श्री राम- जय श्री राम के गगन भेदी उद्घोषों के साथ यात्रा आगे बढ़ी।

विज्ञापन


प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरार जी त्रिपाठी व अन्य स्वयंसेवकों के साथ लोग केसरिया पगड़ी बांधे, गाड़ी पर तथा हाथ में केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे। झांकी में धनुष धारण किए राम एवं लक्ष्मण से सुसज्जित रथ शोभायात्रा में चार चांद लग रहा था। रथ पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेड से शुरू होकर शोभायात्रा अलोपी बाग चौराहे से सोहबतिया बाग पहुंची। वहां से पेट्रोल पंप से आगे पार्वती अस्पताल के सामने से भारद्वाज आश्रम से आगे शोभायात्रा आनंद भवन के सामने से इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा महिला छात्रावास, लल्ला चुंगी पर पहुंची वहां पर पहले से खड़े छात्र-छात्राओं के हुजूम ने जय श्री राम का नारा लगाकर शोभा यात्रा स्वागत किया।

शोभा यात्रा में संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. राज बिहारी, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी सह विभाग कार्यवाहक नागेंद्र,प्रचार प्रमुख रितेश,अवधेश श्रीवास्तव, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महापौर गणेश केसरवानी और महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed