{"_id":"659f48575c4f231aa7018993","slug":"ayodhya-ram-mandir-shri-ram-campaign-in-the-markets-of-old-delhi-from-today-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: पुरानी दिल्ली के बाजारों में श्रीराम अभियान आज से, 12 दिन पहले ही राममय हुआ खान मार्केट","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: पुरानी दिल्ली के बाजारों में श्रीराम अभियान आज से, 12 दिन पहले ही राममय हुआ खान मार्केट
Thu, 11 Jan 2024 07:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 11 Jan 2024 07:16 AM IST
सार
यह अभियान चांदनी चौक, भागीरथ प्लेस, नई सड़क, चावड़ी बाजार, अजमेरी गेट, दरियागंज, श्रद्धानंद बाजार, खारी बावली, नया बाज़ार, कश्मीरी गेट सहित सदर बाजार के क्षेत्रों में चलेगा। 22 जनवरी को सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी एलईडी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
रामलला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी दिल्ली के बाजार प्रभु राम की भक्ति में सराबोर होंगे। यहां श्रीराम अभियान आज से शुरू होगा। सभी बाजारों में श्री राम गुणगान चौकी, श्री राम फेरी, श्री राम शोभा यात्रा निकाली जाएगी। हर बाजार में श्रीराम ध्वज लगाकर सजावट की जाएगी। यह अभियान चांदनी चौक, भागीरथ प्लेस, नई सड़क, चावड़ी बाजार, अजमेरी गेट, दरियागंज, श्रद्धानंद बाजार, खारी बावली, नया बाज़ार, कश्मीरी गेट सहित सदर बाजार के क्षेत्रों में चलेगा। 22 जनवरी को सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी एलईडी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के नेतृत्व में दिल्ली के नेशनल क्लब में आयोजित एक श्री राम संवाद कार्यक्रम में पूरा खाका तय किया गया। कनफेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल संवाद की अध्यक्षता करते हुए सुभाष गोयल ने बताया कि 11 जनवरी से पुरानी दिल्ली के बाजारों को श्रीराम मय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
12 दिन पहले ही राममय हुआ खान मार्केट
22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी के बाजार राममय होने शुरू हो गए है। इस कड़ी में नई दिल्ली इलाके की विख्यात खान मार्केट भगवा झंडियों व झंडों से पाट दी गई है। झंडियों व झंडों पर इन पर ऊँ लिखा है।
विज्ञापन
यहां 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने व जश्न मनाने की भी तैयारी चल रही है। खान मार्केट को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से 12 दिन पहले ही सजा दिया है। पूरी मार्केट में भगवा रंग के झंडे और झंडियां लगाई गई हैं। दरअसल मार्केट के तमाम दुकानदार 22 जनवरी के दिन को हर्षों उल्लास से मनाना चाहता है। वह अपनी दुकान के सामने मिट्टी के 5-5 दीये लगाएंगे।