फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Mandir Shayra Noor will make Pran-Pratishtha Mahotsav memorable with bhajans based on Ram

Ram Mandir: राम पर आधारित भजनों से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाएंगी शायरा नूर, ये है इनकी तमन्ना

Tue, 16 Jan 2024 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Jan 2024 01:52 PM IST
सार

Ram Mandir: शायरा नूर राम पर आधारित भजनों से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाएंग। वो राम पर रचे भजन को अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर करेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली नूर यमुनापार इलाके के मेजा में स्थित कपूरी बढैया गांव की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Shayra Noor will make Pran-Pratishtha Mahotsav memorable with bhajans based on Ram
नूर शम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाने में मुसलमान भी पीछे नहीं हैं। कहीं रामधुन गूंज रही है तो कहीं राम पर आधारित शेर अर्ज किए जा रहे हैं। उन्हीं में से एक शहर की शायरा नूर शम्स प्रभु श्रीराम पर आधारित भजन लिख रही हैं। 
विज्ञापन


नूर इन भजनों को अपनी सुरीली आवाज में रिकॉर्ड भी करेंगी और प्राण -प्रतिष्ठा वाले दिन वह इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर करेंगी। वन गमन के दौरान प्रभु श्रीराम के पग जहां पड़े, उन स्थलों और मार्गों पर नूर भजनों की माला पिरोने में जुटी हैं। इन भजनों को वह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम को अर्पित करेंगी। 
विज्ञापन


वह अपने भजनों की रिकॉर्डिंग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह जल्द ही इसे मंच पर भी प्रस्तुत करना चाहती हैं। नूर का कहना है कि राम के आदर्श समाज को बदलने वाले हैं। भगवान के नाम का गान भजन के जरिए हो या कथाओं में उसका रसपान कराया जाए, इस नाम से ही सबका बेड़ा पार हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग इस संसार रूपी भवसागर से पार पाना चाहते हैं, उसके लिए राम नाम की नौका काफी है। उनका मानना है कि ऐसे में उनके राम पर आधारित भजन लोगों को लिए प्रेरणादायी होंगे।
 

भजन के यह हैं बोल

नूर के एक भजन के बोल इस तरह हैं- झूम रहे थे सब नर नारी, धूम मची थी त्रिभुवन में...। नभ से खुशियां बरस रही थीं अवधपुरी के आंगन में...। वह जल्द ही इस तरह के अपने भजनों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी रामभक्तों से साझा करेंगी।

हसरत है कि अयोध्या में गाया जाए भजन
नूर का कहना है कि इस भजन को अपनी आवाज में गाकर वह सभी से साझा करेंगी। यह भजन सबके प्यारे श्रीराम की प्राण -प्रतिष्ठा को समर्पित होगा। वह चाहती हैं कि यह भजन अयोध्या में भी प्रस्तुत करने का उन्हें मौका मिले।

 

परिवार से मिलता है पूरा सपोर्ट
बताती हैं कि बचपन में ही उनके पिता का इंतकाल हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें काफी हौसला दिया। इसी का नतीजा रहा कि आज वे यहां तक पहुंच पाई हैं।

 

कौन हैं नूर शम्स
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली नूर यमुनापार क्षेत्र के मेजा में स्थित कपूरी बढैया गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कम समय में ही काव्य पाठ के क्षेत्र में जगह बनाने की कोशिश की है। वह मुंबई में कई मंचों पर काव्य पाठ कर चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed