Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir Ramjyoti will burn in every house including mythological places Muslim houses illuminated

Ram Mandir: पौराणिक स्थलों समेत हर घर में जलेगी रामज्योति, मुस्लिमों के मकान भी होंगे जगमग; बृहद होगा दीपोत्सव

Sun, 07 Jan 2024 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: पौराणिक स्थलों के साथ-साथ हर घर में रामज्योति जलेगी। रामज्योति से काशी के हिंदू-मुस्लिम समाज के घर-घर जगमग होंगे। इसके साथ ही कथाओं, लीलाओं के 70 दिन 5 हजार कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Ramjyoti will burn in every house including mythological places Muslim houses illuminated
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दुनियाभर में मिसाल बनाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। अयोध्या समेत पूरे यूपी में 14 से 22 जनवरी तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें रामकथा, रामलीला, शास्त्रीय संगीत की पूरी शृंखला शामिल है। 
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों के साथ ही 22 जनवरी को देशभर में दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपील किया कि इसमें प्रदेशवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि अयोध्या में 14 जनवरी से शुरू हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूरे देश से कलाकारों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


शास्त्रीय संगीत, गायन, वादन समेत अन्य विधाओं से जुड़े कलाकार लगातार 70 दिनों तक प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान चार से पांच हजार कलाकार अयोध्या में रहेंगे, जिनके ठहरने के लिए कला ग्राम की स्थापना की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहद होगा दीपोत्सव
मुकेश मेश्राम ने बताया कि यह दीपोत्सव दीपावली से पहले होने वाले कार्यक्रम जैसा नहीं होगा, बल्कि उससे भी वृहद होगा। इसको पर्व की तरह हर घर में मनाया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग सभी प्रदेशवासियों से अपने घरों में दीप के माध्यम से ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित करने की अपील कर रहा है। 
Trending Videos

रामज्योति से जगमग होंगे मुस्लिमों के घर
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी व डॉ. नजमा परवीन काशी से शनिवार को रामज्योति लेने अयोध्या के प्रमोद वन स्थित साकेत भूषण श्रीराम मंदिर पहुंचीं। महंत शंभू देवाचार्य ने उन्हें रामज्योति भेंट की। रामज्योति से काशी के हिंदू-मुस्लिम समाज के घर-घर जगमग होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed