फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Mandir Question regarding Ram temple was asked in the interview of PCS-2023

पीसीएस के इंटरव्यू में भी छाए राम: पूछा- देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए राम मंदिर की क्या भूमिका होगी

Tue, 09 Jan 2024 12:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:26 AM IST
सार

पीसीएस-2023 के तहत 254 पदों पर भर्ती के लिए 12 जनवरी तक चलने वाले इंटरव्यू के लिए 451 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। अयोध्या सहित अन्य मुद्दों से जुड़े ज्यादातर सवाल ऐसे रहे, जो अभ्यर्थियों की समझ, उनकी तर्कशक्ति, ज्ञान, सोच, व्यक्तित्व, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को परखने वाले रहे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Question regarding Ram temple was asked in the interview of PCS-2023
पीसीएस के इंटरव्यू में भी छाए राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश राम मय हो गया है। वहीं पीसीएस-2023 का इंटरव्यू भी इससे अछूता नहीं है। सोमवार से शुरू हुए इंटरव्यू के पहले दिन सवालों में भी भगवान राम छाए रहे। अध्योध्या, राम और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अभ्यर्थियों से कई प्रश्न पूछे गए।

विज्ञापन


पीसीएस-2023 के तहत 254 पदों पर भर्ती के लिए 12 जनवरी तक चलने वाले इंटरव्यू के लिए 451 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। इंटरव्यू के लिए छह बोर्ड गठित किए गए हैं और पहले दिन 90 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। अयोध्या सहित अन्य मुद्दों से जुड़े ज्यादातर सवाल ऐसे रहे, जो अभ्यर्थियों की समझ, उनकी तर्कशक्ति, ज्ञान, सोच, व्यक्तित्व, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को परखने वाले रहे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से पूछा गया कि पीएम अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, यह धर्म निरपेक्ष होगा या नहीं? यह भी पूछा गया कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए राम मंदिर की क्या भूमिका होगी और पूर्व में बनाए गए मंदिरों की अब तक क्या भूमिका रही है? राम ने सीता को वनवास क्यों भेजा और क्या उनका यह निर्णय सही था? पहले दिन परिस्थिति आधारित सवालों की भी अधिकता रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed