फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ayodhya Ram Mandir: Live telecast Pran Pratistha at 15 places in Moradabad, welcome Ramlala with Ramdhun

Ayodhya Ram Mandir: मुरादाबाद में 15 स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, रामधुन से रामलला का स्वागत

Mon, 22 Jan 2024 10:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 10:51 AM IST
सार

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण मुरादाबाद के लोग देख सकेंगे। इसके लिए शहर के मंदिरों, पार्कों सहित अन्य स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। इसके अलावा पूरे शहर में सुरक्षाबलों की गश्त जारी है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Live telecast Pran Pratistha at 15 places in Moradabad, welcome Ramlala with Ramdhun
मुरादाबाद में रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शहर की सड़क से गुजरते लोग भी लाइव देख सकेंगे। स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के विभिन्न 15 मार्गों व चौराहों पर पहले से लगे वीडियो डिस्प्ले बोर्ड पर इसकी व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने इसकी जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल को सौंपी है।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

Ayodhya Ram Mandir: Live telecast Pran Pratistha at 15 places in Moradabad, welcome Ramlala with Ramdhun
मुरादाबाद में रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 15 स्थानों पीलीकोठी चौराहा, कोठीवाल डेंटल कॉलेज, सेरुआ चौराहा, फव्वारा चौक, इंपीरियल तिराहा, बुध बाजार, हनुमान मूर्ति तिराहा, रामपुर तिराहा, कोहिनूर चौैराहा, लाकड़ी तिराहा. असालतपुर गलशहीद, रोडवेज हरपाल नगर, सिविल डिफेंस चौराहा, सर्किट हाउस, लोकोशेड पुल पर समय-समय पर यातायात नियमों, स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी देने के लिए वीडियो डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: Live telecast Pran Pratistha at 15 places in Moradabad, welcome Ramlala with Ramdhun
मुरादाबाद में रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला

यह सभी इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़े हुए हैं। उसी के माध्यम से अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। स्मार्ट सिटी ने इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने इसकी जिम्मेदारी मुख्य अभियंता एके मित्तल और आईटी सेक्शन के गौरव चतुर्वेदी को सौंपी है।

 

 

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: Live telecast Pran Pratistha at 15 places in Moradabad, welcome Ramlala with Ramdhun
मुरादाबाद में रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से सजा मंदिर, बांटे दीये

मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे कॉलोनी में मंदिर को कोलकाता से मंगवाए गए गेंदा के फूलों से सजाया गया। एलईडी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया। रविवार सुबह कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद समिति की ओर से श्रद्धालुओं 11 दीए, 11 बत्ती, एक तेल की शीशी और एक माचिस व भगवा ध्वज का पैकेट वितरित किए गए।

श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया कि भगवा ध्वज को अपने घरों की छतों पर लगाएं और शाम को दीया जलाकर दीपावली मनाएं। मंदिर में सोमवार को सुबह दस बजे से कीर्तन कर भगवान राम का गुणगान किया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम को आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान बिल्लू कत्याल, विपिन शुक्ला, प्रणय गुप्ता, संजय त्यागी, राज मल्होत्रा आदि ने सहयोग किया।

 

 

Ayodhya Ram Mandir: Live telecast Pran Pratistha at 15 places in Moradabad, welcome Ramlala with Ramdhun
मुरादाबाद में रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला

भगवा हुए शहर के डिवाइडर, फूलों से सजे चौराहे

सोमवार को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर सज गया है। नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों से लेकर मंदिरों व उसके आसपास भव्य सजावट की है। डिवाइडरों को भगवा कपड़े से सजाया गया है। इसके अलावा शहर के पांच प्रमुख चौराहों पीलीकोठी, राणाप्रताप चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, पीएसी तिराहा व महिला थाना के पास स्थित चौराहे को फूलों से सजाया गया है।

 

 

Ayodhya Ram Mandir: Live telecast Pran Pratistha at 15 places in Moradabad, welcome Ramlala with Ramdhun
मुरादाबाद में रामोत्सव - फोटो : अमर उजाला

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रविवार पूरे दिन साफ सफाई की व्यवस्था की जाती रही। राणाप्रताप चौक, चौधरी चरण सिंह चौक की प्रतिमाओं को पानी से धोकर साफ किया गया। इसके बाद उन चौराहों की फूलों व बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजावट की गई।

दिल्ली रोड से लेेकर कांठ रोड तक सड़क पर लगे डिवाइडरों को भगवा कपड़ा बांध कर सजाया गया है। शहर के सभी मंदिरों व उसके पास मौैजूद चौराहों को रंगोली से सजाया गया है। सफेद चूने की लाइनिंग के साथ गेरू की भी लाइनिंग बनाई गई है।

सोमवार को मोबाइल टीमें शहर के सभी स्थानों पर भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेती रहेंगी। नगर निगम कार्यालय समेत सभी सरकारी भवनों पर लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। अपर नगर आयुक्त ने दिल्ली रोड, कांठ रोड, स्टेशन रोड आदि पर भ्रमण कर वहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed