फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ayodhya Ram Mandir: Euphoria of Shri Ram in Rampur, strong welcome to the processions - flowers were showered

Ayodhya Ram Mandir: रामपुर में चहुंओर... श्रीराम के जयकारे, शोभायात्राओं का जोरदार स्वागत-बरसाए गए फूल

Mon, 22 Jan 2024 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:17 PM IST
सार

रामपुर जिले में रामोत्सव के मौके पर कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। इसका लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। जिले भर में लोग प्रभु श्रीराम की भक्ति में नजर आए। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Euphoria of Shri Ram in Rampur, strong welcome to the processions - flowers were showered
रामपुर में रामोत्सव - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में रामोत्सव को लेकर जनपद का माहौल राममय हो गया है। जिले में कई जगहों पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा और रथयात्रा निकाली जा रही है। इसका लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। रविवार को जगह-जगह कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम की भक्ति में लोग झूमते नजर आए। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से रामोत्सव के उपलक्ष्य में रामरथ यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन

 

 

Ayodhya Ram Mandir: Euphoria of Shri Ram in Rampur, strong welcome to the processions - flowers were showered
रामपुर में रामोत्सव - फोटो : संवाद

इसका उद्घाटन पैक्सफेड के पूर्व चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जौहर रोड स्थित महासंघ कार्यालय से श्रीराम रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद रथयात्रा आवास विकास होते हुए शौकत अली रोड और फिर राम रहीम पुल से होती हुई ज्वाला नगर पहुंची। ज्वाला नगर में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: Euphoria of Shri Ram in Rampur, strong welcome to the processions - flowers were showered
रामपुर में रामोत्सव - फोटो : संवाद

इस दौरान यहां जय श्रीराम के नारों की गूंज सुनाई देती रही। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने रथयात्रा पर फूलों की बारिश की। यहीं पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने भी शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। रथयात्रा का समापन कृष्णा विहार में हुआ। यहां पर पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरा माहौल राममय हो गया। इस मौके पर हस्तिनापुर संभाग प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष गेंदनलाल सैनी, नगराध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अभय गुप्ता, संदीप अग्रवाल सोनी, विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: Euphoria of Shri Ram in Rampur, strong welcome to the processions - flowers were showered
रामपुर में रामोत्सव - फोटो : संवाद

शहर में निकाली पालकी यात्रा

रामलला की पालकी रविवार को शहर के हनुमान मंदिर में तैयार की गई और रामलला के बाल स्वरूप को विराजमान किया गया। पालकी सभी श्रद्धालु भक्तों के बीच चल रही थी। रामभजनों की धूम मची हुई थी। पालकी यात्रा शहर के राधा कृष्ण मंदिर, मंदिर वाली गली, सनातन मंदिर, सनातन श्याम मंदिर, मुकुट का मंदिर होते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर पर संपन्न हुई।

मंदिर के पुजारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। रास्ते में सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया। आरती के पश्चात भंडारा सभी भक्तों को कराया गया। इस मौके पर ओमकार, रजत मेहरोत्रा, करण, हर्षित भटनागर, अंकित, भावना, अंशिका, पूजा शर्मा, शैफाली, प्रतीक पंडित, निशव शर्मा, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Ayodhya Ram Mandir: Euphoria of Shri Ram in Rampur, strong welcome to the processions - flowers were showered
रामपुर में रामोत्सव - फोटो : संवाद

रामरथ यात्रा पर हुई फूलों की बारिश

शहर में बालाजी दरबार के तत्वावधान में भी रामरथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा माहौल राममय हो गया। शहर में बालाजी दरबार की ओर से रामरथ यात्रा का शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि रामराज्य की स्थापना हो और यह कार्य होकर रहेगा।

 

 

Ayodhya Ram Mandir: Euphoria of Shri Ram in Rampur, strong welcome to the processions - flowers were showered
रामपुर में रामोत्सव - फोटो : संवाद

इसके बाद श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए। हाथों में भगवा ध्वज, माथे पर तिलक और श्रद्धालुओं के गले में पड़ा जय श्रीराम का पटका रथयात्रा की शोभा बढ़ा रहा था। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। इस बीच समाजसेवी जगह-जगह भक्तों की सेवा करते नजर आए। रथयात्रा राजद्वारा, मिस्टन गंज होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई। उन्होंने विश्व कल्याण की कामना करते हुए कहा कि राम मंदिर संपूर्ण विश्व के लिए एकजुटता, धर्म, कर्तव्य, आदर्शों पर चलने का प्रतीक बनेगा।

 

 

Ayodhya Ram Mandir: Euphoria of Shri Ram in Rampur, strong welcome to the processions - flowers were showered
रामपुर में रामोत्सव - फोटो : संवाद

ज्वाला नगर में भी निकाली यात्रा

ज्वाला नगर में माया देवी धर्मशाला से राम रथयात्रा निकाली गई, जिसका उद्घाटन सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने किया। इसके बाद यह यात्रा आगापुर रोड होती हुई शाहबाद रोड पहुंची, जहां से शिव विहार काॅलोनी में स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। इस मौके पर भाजपा नेता जुगेश अरोड़ा, अनुज सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed