{"_id":"65acd5c581b99e61920c426c","slug":"ayodhya-ram-mandir-bumper-discounts-in-the-markets-on-pran-pratistha-day-traders-announced-discounts-2024-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर बाजारों में बंपर डिस्काउंट, व्यापारियों ने किया छूट देने का एलान","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर बाजारों में बंपर डिस्काउंट, व्यापारियों ने किया छूट देने का एलान
Sun, 21 Jan 2024 03:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:18 PM IST
सार
Ram Mandir: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर बाजारों में बंपर डिस्काउंट की घोषणा की गई है। 22 जनवरी को दिल्ली के 50 से ज्यादा बाजारों में व्यापारियों ने छूट देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
दिल्ली का सदर बाजार (फाइल फोटो)
- फोटो : शुभम बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन 22 जनवरी को दिल्ली के बाजारों में दिल्लीवालों के लिए बहुत कुछ खास रहेगा। व्यापारियों ने अपने ग्राहकों को बड़े पैमाने पर डिस्काउंट देने की घोषणा की है। दरीबा के ज्वेेलर सोने-चांदी के गिफ्ट आइटम पर छूट देंगे।
व्यापारियों संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, दिल्ली के 50 से अधिक बाजारों में व्यापारियों ने अपने ग्राहकों को छूट देनी की योजना बनाई है। होलसेल बाजार में बहुत कम मुनाफे पर व्यापारी कारोबार करते हैं। फिर भी डिस्काउंट वहां भी मिलेगा।
कमला नगर मार्केट के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को अधिकतर दुकानदार 10 प्रतिशत तक छूट देंगे, वहीं करोल बाग टैंक रोड मार्केट के पूर्व अध्यक्ष रमेश आहूजा ने बताया कि जींस, टीशर्ट, जैकेट, ट्रैक सूट पर तीन से पांच प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट ग्राहकों को दी जाएगी।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ लाजपत नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप अरोड़ा ने भी कहा कि हालांकि बाजार में सेल चल रही है। लगभग सभी आइटमों पर डिस्काउंट है, फिर भी व्यापारी अपने ग्राहक को आठ-दस प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट देंगे। कश्मीरी गेट मार्केट के अध्यक्ष विनय नारंग ने भी ऑटो स्पेयर पार्ट्स और गाड़ियों के सामान पर चार प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने पर सहमति जताई है।

22 जनवरी को मीट की दुकानें बंद रखने की अपील
दिल्ली में 22 जनवरी को मीट की दुकान बंद रह सकती हैं। दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन के महासचिव इरशाद कुरैशी ने शनिवार को सभी व्यापारियों से अयोध्या में राम लला की प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस कोशिश से दोनों समुदायों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर के उद्घाटन के दौरान एक दिन के लिए कारोबार बंद करने से व्यापारियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस के कई रेस्टोरेंटों ने भी 22 जनवरी को ग्राहकों को मीट नहीं परोसने का ऐलान किया है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने कहा कि कनॉट प्लेस के कई रेस्तरां उस दिन केवल शाकाहारी भोजन परोसेगें।