फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayodhya Ram Mandir BJP will provide darshan facility to 2.5 crore devotees in three months

Ram Mandir: तीन महीने में ढाई करोड़ श्रद्धालुओं को भाजपा उपलब्ध कराएगी दर्शन सुविधा, शाह-नड्डा आज करेंगे बैठक

Tue, 02 Jan 2024 04:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jan 2024 04:30 AM IST
सार

भाजपा की रणनीति राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही पूरे देश को राममय बनाने की है। इसके तहत सोमवार से ही संघ और विहिप ने पूजित अक्षत, पत्रक और रामलाल की तस्वीर बांटने का सिलसिला शुरू किया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश से ढाई करोड़ लोगों को अप्रैल महीने तक राम मंदिर दर्शन कराने की है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir BJP will provide darshan facility to 2.5 crore devotees in three months
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण को अपने पक्ष में भुनाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अप्रैल महीने तक देश भर के ढाई करोड़ लोगों को दर्शन सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


पार्टी की योजना विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ लोगों से सीधा संवाद करने की है। इस संबंध में विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह मैराथन बैठक करेंगे।
विज्ञापन


इस बैठक में देश के सभी राज्यों से कम से कम दो पदाधिकारी मौजूद होंगे। इसमें विहिप और संघ के कार्यक्रम को सफल बनाने, प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पूरे देश को राममय बनाने और राम मंदिर आंदोलन में विपक्ष की नकारात्मक भूमिका के प्रचार प्रसार की व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी ने इस संबंध में एक बुकलेट तैयार किया है। इसमें राम मंदिर निर्माण की राह में समय-समय पर विपक्ष की ओर से डाले गए अड़चनों का व्यापक वर्णन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रणनीति?
भाजपा की रणनीति राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही पूरे देश को राममय बनाने की है। इसके तहत सोमवार से ही संघ और विहिप ने पूजित अक्षत, पत्रक और रामलाल की तस्वीर बांटने का सिलसिला शुरू किया है। अक्षत निमंंत्रण के जरिए योजना कम से कम दस करोड़ लोगों तक पहुंचने की है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश से ढाई करोड़ लोगों को अप्रैल महीने तक राम मंदिर दर्शन कराने की है। इसमें हर लोकसभा से कम से कम पांच हजार लोगों को राम मंदिर का दर्शन कराने की है।

एक लाख गांवों में होगा सीधा प्रसारण
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश को राममय बनाने के लिए विभिन्न राज्यों से अयोध्या स्पेशल ट्रेन चलेगी। दर्शन करने वाले लोग वापस जा कर राम मंदिर की अपने गांव में चर्चा करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कम से कम एक लाख गांवों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इसके अतिरिक्त पांच लाख मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाए जाएंगे। पार्टी की योजना 22 जनवरी को दीपावली का रूप देने की है।

इसलिए बुलाई बैठक
चूंकि कार्यक्रम बड़ा है, ऐसे में नेतृत्व चाहता है कि संघ और विहिप के कार्यक्रमों को राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग मिले। बैठक में अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति तय करने की रणनीति बनेगी। इसके अलावा देश के सभी गांवों में राम मंदिर की राह में विपक्षी दलों द्वारा पैदा किए गए अड़चनोंं से जुड़ा बुकलेट प्रसारित करने की योजना को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed