फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayodhya Ram Mandir BJP installed LED screens at more than 2000 places in Delhi

Ram Mandir: दिल्ली में 2000 से अधिक जगहों पर लगाई एलईडी स्क्रीन, रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हुए मंदिर

Mon, 22 Jan 2024 04:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 Jan 2024 04:28 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के नेता दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के सामुदायिक दर्शन में शामिल होंगे। शहर भर में बूथ स्तर पर 2000 से अधिक मंदिरों पर स्क्रीन और टीवी लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सामूहिक दर्शन की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir BJP installed LED screens at more than 2000 places in Delhi
दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित बिरला मंदिर रोशनी में हुआ जगमग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली के तमाम मंदिरों को रोशनी से जगमग किया गया है। वहीं, सभी बाजारों को ही नहीं, बल्कि रिहायशी इलाकों को श्रीराम के झंडों से पाट दिया गया है। इसके अलावा सोमवार को कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सभी मंदिरों के प्रबंधकों व श्रद्धालुओं ने अपने घरों में सोमवार को बड़ी संख्या में दीप जलाने और पटाखेबाजी करने की तैयारी की है। उन्होंने रविवार को जगह-जगह एलईडी पर अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम दिखाने की भी तैयारी की है। 

विज्ञापन


प्राचीन झंडेवाला देवी मंदिर रविवार को फूलों व लाइटों के माध्यम से सजाया गया। यहां रंगोली भी बनाई गई है और मंदिर में राम दरबार की स्थापना करके पूजा अर्चना करने का सिलसिला शुरू किया। 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर में शाम के समय महिलाओं ने कीर्तन किया। वहीं, कालका जी मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत की पहल पर दिल्ली संत मंडल के संत-महंत जुटे। 
विज्ञापन


एक लाख दीप जलाने का लक्ष्य 
मंदिर मार्ग स्थिति लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को भजन कीर्तन हुआ और मंदिर को लाइट से जगमग किया गया है। जबकि द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर ने दीप जलाने की शुरू की। इस मंदिर के प्रबंधकों ने एक लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा है। यहां दीपोत्सव के महोत्सव में भक्त भी भाग ले रहे हैं। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर और लव कुश रामलीला कमेटी ने पुरानी दिल्ली में शोभायात्रा निकाली, इसमें प्रभु राम का विशाल भव्य रथ राम भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2000 से अधिक जगहों पर भाजपा ने एलईडी स्क्रीन लगाई
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के नेता दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के सामुदायिक दर्शन में शामिल होंगे। शहर भर में बूथ स्तर पर 2000 से अधिक मंदिरों पर स्क्रीन और टीवी लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सामूहिक दर्शन की व्यवस्था की गई है। प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और पार्षदों ने अपने कार्यालयों में सामुदायिक समारोह आयोजित करने और लड्डू बांटने की तैयारी की है।

‘राम उत्सव की घोषणाएं आप का पाखंड’
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दोहरा चरित्र एक बार फिर दिल्ली वालों के सामने आ गया। एक तरफ पार्टी नेता राम उत्सव मनाने की घोषणा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पावर डिस्कॉम कंपनी दिल्ली के अनेक क्षेत्रों में सोमवार की सुबह पावर कट के नोटिस बांट रहीं हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल यह सुनिश्चित करें कि राजधानी में बिजली आपूर्ति में किसी तरह का बाधा नहीं पहुंचे।

राम मंदिर की फूलों से बनी कलाकृति के बोर्ड लगाए
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर नई दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर राम मंदिर की फूलों से बनी कलाकृति के बोर्ड लगाए। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि यह बोर्ड खान मार्केट, बीकेएस मार्ग, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस चौराहा, पीएम हाउस राउंड अबाउट, मालचा मार्ग बाजार, यशवन्त प्लेस मार्केट, दिल्ली हाट, बिड़ला मंदिर, 11 मूर्ति आदि जगह लगाए है। वहीं एनडीएमसी के मुख्यालय को रोशनी से जगमग किया गया है। 

समय से पहले पूरा करें सफाई, धूमधाम से मनाएं उत्सव : मेयर
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने सभी जोनल अधिकारियों और सफाई कर्मियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सफाई कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे सोमवार को समय से पहले सफाई करने और कूड़ा उठाने की कोशिश करें। दिल्ली वासियों से धूमधाम से उत्सव मनाने और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने में निगम का सहयोग देने की अपील की है। मेयर ने कहा, शहर की सफाई नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। इसलिए आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम ने सुनिश्चित किया है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सड़कें, गलियां हर दिन से ज्यादा साफ सुथरी दिखें। जोनल अधिकारियों को सड़कों के दिनभर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। 

जलपुरुष राजेंद्र सिंह बोले- पंचमहाभूतों को संरक्षित करते हैं राम
मर्यादा पुरुषोत्तम राम मेरे सबसे बड़े भगवान हैं। वह इसलिए कि वही पंच महाभूतों; क्षितिज, जल, धरती, गगन समीर को संरक्षण देते हैं। भौतिक साधनों का अतिक्रमण करके, प्रदूषित करके, शोषण करके जिस रावण ने अपने जीवन में सोने का लंका बनाई, सारे सुख-साधन से उसे संपन्न किया, उसको जंगलों में रहने वाले वनवासियों, ग्रामवासियों को संगठित कर, उनके अनगढ़ शस्त्रों के सहारे राम ने परास्त किया। यह वही रावण था, जिसने प्रकृति व धरती माता को कष्ट दिया था। उसको हराकर, वह जब अपने स्थान पर वापस लौट रहे थे, तब भी उनके मन में नदी, नारी, नीर का बहुत सम्मान था। इनको नारायण माना।  मेरे लिए राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जो अपने लिए प्रकृति का कभी कुछ शोषण नहीं करते, प्रकृति में अतिक्रमण नहीं करते। और जीवन भर प्रकृति में किसी तरह का प्रदूषण नहीं करते। अतिक्रमण, प्रदूषण, शोषण मुक्त जीवन जीने वाले राम अपने काल में प्रकृति के विपरीत, उसका शोषण करके जो सभ्यता बनी, खड़ी हुई थी, उसको राम ने ध्वस्त किया और एक नई संस्कृति को जन्म दिया। वह भी ऐसी, जो आज तक हमारे लिए आदर्श है। शासन का मार्गदर्शन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed