फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayodhya Ram Mandir Bhishma Hospital established in Ayodhya, gets ready in just eight minutes

Ram Mandir: अयोध्या में भीष्म अस्पताल स्थापित, महज आठ मिनट में हो जाता है तैयार

Sat, 20 Jan 2024 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Jan 2024 11:28 AM IST
सार

अयोध्या में देश का पहला भीष्म अस्पताल स्थापित किया गया है। दुनिया के सबसे अनूठे अस्पताल में 200 से भी ज्यादा गंभीर मरीजों की देखभाल की जा सकती है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Bhishma Hospital established in Ayodhya, gets ready in just eight minutes
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला के दरबार में देश का पहला भीष्म अस्पताल स्थापित हुआ। यह दुनिया का सबसे अनूठा है जो एक साथ 200 से भी ज्यादा गंभीर मरीजों की देखभाल कर सकता है। महज 70 डिब्बों में आने वाले इस स्वदेशी अस्पताल को हाल ही में आरोग्य मैत्री के तहत भारत ने दूसरे देशों की सहायता के लिए तैयार किया है। 
विज्ञापन


भारत अब तक श्रीलंका और म्यांमार को यह अस्पताल दे चुका है, लेकिन देश के किसी शहर में इसे पहली बार स्थापित किया है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए राज्य सरकार के साथ मिलकर केंद्र ने थ्री लेयर मॉडल लागू किया है, जिसके तहत दो आरोग्य मैत्री भीष्म अस्पताल को स्थापित हुए। 
विज्ञापन


इसमें वेंटिलेटर से लेकर रक्तचाप और ऑक्सीजन नापने के यंत्र मौजूद हैं। एक्सरे और रक्त जांच की सुविधा होने के साथ साथ मरीजों के कंबल, दवाएं और छोटी सर्जरी में इस्तेमाल संसाधन उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




महज 8 मिनट में हो जाता है तैयार
यह विश्व का पहला ऐसा आपदा अस्पताल है जो महज आठ मिनट के अंदर स्थापित किया जा सकता है और इसे कहीं भी आपदा होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। करीब 720 किलो भार क्षमता वाले 70 बॉक्स को हेलीकॉप्टर से नीचे जमीन या नदी में फेंकने पर भी कोई असर नहीं पड़ता है। एक अस्पताल को तैयार करने में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आती है। 

यहां 16 प्राथमिक चिकित्सा बूथों को तैयार किया है जो आसपास के क्षेत्र को कवर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed