{"_id":"65ac9a11a651b5a9370beb27","slug":"ayodhya-ram-mandir-20-percent-increase-in-automobile-sector-in-ayodhya-within-two-years-2024-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समृद्ध अयोध्या: रामनगरी में 2 साल के अंदर ऑटोमोबाइल सेक्टर में 20 फीसदी बढ़ोतरी, इतनी बिकीं 1 करोड़ वाली कारें","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
समृद्ध अयोध्या: रामनगरी में 2 साल के अंदर ऑटोमोबाइल सेक्टर में 20 फीसदी बढ़ोतरी, इतनी बिकीं 1 करोड़ वाली कारें
Sun, 21 Jan 2024 09:44 AM IST
शाहरुख खान
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Jan 2024 09:44 AM IST
सार
रामनगरी में दो साल के अंदर ऑटोमोबाइल सेक्टर में 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। एक करोड़ वाली 36 कारें बिक गईं। जबकि 7800 नई कारें खरीदी गईं। ऑटोमोबाइल सेक्टर की ग्रोथ अयोध्या में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
कभी सन्नाटे और विकास से कोसों दूर अयोध्या आज नव्य अयोध्या में तब्दील हो गई है। विकास की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छोटे से जिले में आज 36 लग्जरी कारें बिक चुकी हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है।
केवल दो साल में करीब 7800 नई कारें अयोध्या में फर्राटा भर रही हैं। अयोध्या में आटो मोबाइल सेक्टर ने वर्ष 2022 से वर्ष 2023 के बीच कुल 20 फीसदी की ग्रोथ की है, जो यूपी में सबसे ज्यादा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अयोध्या में इसी अवधि में करीब 80 हजार वाहन अयोध्या में बिके।
इतना ही नहीं अयोध्या को इको फ्रेंडली बनाने की कवायद के तहत 7700 से ज्यादा ई वाहनों का पंजीकरण भी हुआ है। कारों की बिक्री में अप्रत्याशित वृद्धि के प्रमुख कारण सोना उगलती जमीनें, व्यापार में दस गुना से ज्यादा उछाल और इंफ्रा में लगी कंपनियों की टीमों के ठहराव है।
विज्ञापन
जनवरी के 15 दिन में बिक गईं 243 कारें
आंकड़ों के मुताबिक कारों की बिक्री की रफ्तार इस साल सारे रिकार्ड तोड़ सकती है। जनवरी के 15 दिन के अंदर 243 कारें बिक चुकी हैं। एक करोड़ रुपये या इससे ऊपर की कीमत वाली लग्जरी कारों की बात करें तो पिछले साल इस सेगमेंट के तीन सबसे प्रमुख ब्रांड की क्रमश: 4,2 और 1 कारें बिकीं। वर्ष 2022 में इस रेंज की पांच कारें अयोध्यावासियों ने खरीदी थीं। वर्ष 2021 में ये संख्या 4 और वर्ष 2020 में महज 1 थी। करोड़ों की कीमत वाली इन कारों की कुल संख्या अयोध्या में 36 है।

रामनगरी में इतनी तेजी से बिके वाहन
| वर्ष | कुल बिके वाहन | ग्रोथ |
| 2023 | 43,067 | 16.07 फीसदी |
| 2022 | 37,103 | 04.64 फीसदी |
| 2021 | 35,458 | 08.16 फीसदी |
अयोध्या में कारों को चुनौती दे रहे ई वाहन
| वर्ष | कार | दोपहिया | ई वाहन | निर्माण वाहन | गुड्स कैरियर |
| 2023 | 4113 | 32000 | 3878 | 81 | 1092 |
| 2022 | 3886 | 28000 | 2757 | 61 | 846 |
| 2021 | 3800 | 28800 | 1040 | 57 | 634 |