फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A glimpse of Ayodhya will be seen in Magh Mela, there will be a holy confluence

Magh Mela : माघ मेले में दिखेगी अयोध्या की झलक, राममय होगा संगम

Thu, 18 Jan 2024 12:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 12:24 PM IST
सार

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास संगम के तट पर माघ मेले में भी दिखेगा। मेला प्रशासन और साधु संतों की बैठक में इसके लिए सहमति बनी। प्राण प्रतिष्ठा के दिन मेले में साधु संतों के साथ ही कल्पवासी भी दीप जलाकर दीवाली मनाएंगे।

विज्ञापन
A glimpse of Ayodhya will be seen in Magh Mela, there will be a holy confluence
राम मंदिर की नई तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन संगम भी राममय होगा। जगह-जगह दीपोत्सव मनाया जाएगा। एक तरफ सुंदरकांड और अखंड रामायण के पाठ होंगे, तो दूसरी तरफ भव्य गंगा आरती भी की जाएगी। माघ मेले में अयोध्या की झलक दिखेगी।

विज्ञापन

 

माघ मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को सभी प्रमुख संतों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक हुई। सभी संत महात्माओं ने 22 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र में दिव्य व भव्य रामोत्सव मनाने पर सहमति जताई है। संतों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मेला क्षेत्र में जगह-जगह दीपोत्सव मनाया जाएगा। एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण भी होगा। इसके साथ पूरे मेला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता निश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

 

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी ने बताया कि वे अपने पूरे परिसर को दीपों से सजाएंगी। खाक चौक के 341 कैंपों में सभी के सामने 108 दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही सभी कल्पवासियों से अपील की गई कि उत्सव को विशाल बनाने के लिए हर घर आरती करें। दीपों की रंगोली बनाकर रामलला के स्वागत के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed